{"_id":"61eb65ca03eeb5321172776d","slug":"bihar-sex-racket-busted-in-bodh-gaya-15-arrested-girls-used-to-call-from-sonagachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: धर्मनगरी बोधगया में सेक्स गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, सोनागाछी से बुलवाते थे लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: धर्मनगरी बोधगया में सेक्स गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, सोनागाछी से बुलवाते थे लड़कियां
Sat, 22 Jan 2022 07:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:32 AM IST
सार
पुलिस को शक है कि गिरोह से कुछ हाईप्रोफाइल लोग भी जुड़े हैं। गिरोह में शामिल लोगों के पास से 16 मोबाइल भी बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना के मोबाइल में 1500 से ज्यादा ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं।
विज्ञापन
बोधगया की एक होटल में चल रहे सेक्स गिराह का पर्दाफाश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र की एक होटल में चल रहे सेक्स गिराह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है। गिरोह कोलकाता के सोनागाछी से लड़कियां बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करता था।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि गिरोह से कुछ हाईप्रोफाइल लोग भी जुड़े हैं। गिरोह में शामिल लोगों के पास से 16 मोबाइल भी बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना के मोबाइल में 1500 से ज्यादा ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। उन सभी नंबरों की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट और उससे जुड़े हुए ग्राहक में कई सफेदपोश और गया शहर के चिकित्सक भी शामिल हैं। इनकी भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल के अलग-अलग कमरों से ग्राहकों को पकड़ा गया। पकड़े गए ग्राहक गया और आसपास के जिले के हैं। उन्होंने बताया कि इस अनैतिक धंधे में लिप्त दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कोलकाता के सोनागाछी से लाई गई थी।
विज्ञापन
ग्राहकों से 1500 रुपये लिए जाते थे
पुलिस के अनुसार देह व्यापार कराने के लिए लड़कियों को कोलकाता से अनुबंध पर बुलवाया जाता था। यहां उन लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ग्राहकों से 1500 रुपये लिए जाते थे। मामले में जांच जारी है। गिरोह से जुड़े कुछ हाईप्रोफाइल लोगों की भी कलई खोली जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों से उनके बारे में पूछताछ जारी है।