{"_id":"64872c46c0890609b909b9d6","slug":"bihar-seeing-the-woman-doing-obscene-act-at-the-station-the-police-caught-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : स्टेशन पर महिला को देखकर कर रहा था अश्लील हरकत, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : स्टेशन पर महिला को देखकर कर रहा था अश्लील हरकत, पुलिस ने दबोचा
Mon, 12 Jun 2023 08:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 12 Jun 2023 08:01 PM IST
सार
पटना के दानापुर स्टेशन पर एक महिला को देखकर अश्लील हरकत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के दानापुर स्टेशन पर एक महिला को देखकर अश्लील हरकत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान गया जिला के चिड़की गांव निवासी आदित्य खान बताया है। घटना की जानकारी देते हुए रेल एसपी अमरेंद्र शेखर ठाकुर ने बताया कि दानापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक युवक महिला को देखकर अश्लील हरकत करने लगा। उसके अश्लील हरकत की वीडियो प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने एक टीम गठन करके इसकी सत्यापन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी।
मेडिकल और मनोस्थिति की भी होगी जांच
रेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक प्लेटफार्म संख्या 3 पर स्थित जेपी लाल एंड संस स्टॉल के मालिक का स्टाफ है। उन्होंने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो के आधार पर सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म संख्या तीन पर बैठी महिला के बगल में बैठकर एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था। सोमवार को उस युवक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। रेल एसपी ने बताया कि युवक के मनो स्थिति की जांच के लिए उसका मेडिकल कराया जा रहा है।