फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Seeing the woman doing obscene act at the station, the police caught

Bihar : स्टेशन पर महिला को देखकर कर रहा था अश्लील हरकत, पुलिस ने दबोचा

Mon, 12 Jun 2023 08:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 12 Jun 2023 08:01 PM IST
सार

पटना के दानापुर स्टेशन पर एक महिला को देखकर अश्लील हरकत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Seeing the woman doing obscene act at the station, the police caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर स्टेशन पर एक महिला को देखकर अश्लील हरकत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान गया जिला के चिड़की गांव निवासी आदित्य खान बताया है। घटना की जानकारी देते हुए रेल एसपी अमरेंद्र शेखर ठाकुर ने बताया कि दानापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक युवक महिला को देखकर अश्लील हरकत करने लगा। उसके अश्लील हरकत की वीडियो प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने एक टीम गठन करके इसकी सत्यापन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी।
विज्ञापन


मेडिकल और मनोस्थिति की भी होगी जांच 
 रेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक प्लेटफार्म संख्या 3 पर स्थित जेपी लाल एंड संस स्टॉल के मालिक का स्टाफ है। उन्होंने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो के आधार पर सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म संख्या तीन पर बैठी महिला के बगल में बैठकर एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था। सोमवार को उस युवक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।  रेल एसपी ने बताया कि युवक के मनो स्थिति की जांच के लिए उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed