फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Sasaram district stone pelting firing Violence broke out hindi News

Violence in Bihar: रामनवमी के बाद सासाराम में हिंसा, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी-आगजनी, 2 को अमित शाह का दौरा

Fri, 31 Mar 2023 05:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 Mar 2023 05:01 PM IST
सार

बिहार के सासाराम जिले में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई। दो समुदायों के पत्थबाजी और आगजनी की घटना से हालात बिगड़ गए, जिसके बाद प्रशासन ने हिंसा ग्रस्त कई इलाकों में में धारा 144 लागू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Sasaram district stone pelting firing Violence broke out hindi News
आगजनी से बिगड़े हालात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सासाराम जिले में रामनवमी के अगले दिन शुक्रवार को हिंसा भड़क गई। दो समुदायों के बीच पहले पत्थबाजी फिर गोलीबारी भी हुई। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोली लगने की जानकारी सामने आई हैं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सासाराम के बाद इसी तरह की हिंसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी सामने आई, जहां दो लोगों को गोलियां भी लगी हैं।

विज्ञापन


वहीं, हिंसा ग्रस्त इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हिंसा को देखते हुए जिले के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें हालात काबू करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि दो पक्षों के विवाद के बाद पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। एक झोपड़ीनुमा दुकान आग लगने के बाद तनाव का स्थिति बनी हुई है। जिले के कादिरगंज मुबारकगंज चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानें बंद कर दी गईं हैं। घटना के बाद रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।  घटना के बाद गोला बाजार जाने वाली सड़कें पत्थर और ईट से पूरी तरह से पटी हुई हैं। वहीं, कई बाइकों में तोड़फोड़ भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Bihar Sasaram district stone pelting firing Violence broke out hindi News
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आने वाले हैं अमित शाह
बतादें कि सासाराम के जिस इलाके में तनाव है, उससे करबी दो किलोमीटर दूर रविवार को एक कार्यक्रम होना है। इसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। सम्राट अशोक जयंती समारोह को लेकर भाजपा की ओर से इलाके में पोस्टर भी लगाए गए हैं। 

डेढ़ घंटे उपद्रव हुआ, डीआईजी कैंप कर रहे

करीब डेढ़ घंटे तक उपद्रव हुआ। स्थिति को देखते हुए रोहतास पुलिस प्रशासन ने भोजपुर कैमूर और बक्सर की पुलिस को बुलाया है। तीनों जिला के पुलिस वहां कैंप कर रहे हैं। घटनास्थल पर खुद डीआईजी मौजूद हैं। धारा 144 लागू है। क्षेत्र में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस गली गली में घूम कर आमजन से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed