फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar santosh Travels 700 km in 24 Hours to Reach NEET Centre, Misses Exam by 10 Minutes

24 घंटे, तीन बसें, 700 किमी का सफर...पर 10 मिनट के कारण खोया पूरा साल

Tue, 15 Sep 2020 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Sep 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bihar santosh Travels 700 km in 24 Hours to Reach NEET Centre, Misses Exam by 10 Minutes
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी - फोटो : iStock

दस मिनट की देरी ने 19 साल के संतोष को एक साल पीछे कर दिया। अब संतोष एक साल बाद डॉक्टर बनने का सपना देखेगा। इस सपना को साकार करने के लिए संतोष ने 700 किलोमीटर की यात्रा की थी। दरअसल, यह कहानी बिहार के दरभंगा जिले के 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव की है। मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के लिए संतोष ने पूरे साल तैयारी की थी, लेकिन 10 मिनट की देरी ने पूरा एक साल बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन


24 घंटे में 700 किमी की यात्रा
बता दें कि नीट परीक्षा देने के लिए संतोष ने 24 घंटे में 700 किमी की यात्रा की थी। संतोष का परीक्षा केंद्र कोलकाता के साल्ट लेक के एक स्कूल में था। परीक्षा सेंटर तक पहुंचने के लिए संतोष ने तीन बसें बदलीं। मगर अफसोस की सही समय पर वह परीक्षा केंद्र पहुंच नहीं सका।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में हो गई 10 मिनट की देरी
परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उसे 10 मिनट की देर हो गई, जिसके कारण उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। इस मामले में जब संतोष से पूछा गया तो उसने कहा इस 10 मिनट के कारण मैंने अपना पूरा एक साल खो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना पहुंचते-पहुंचते हो गया छह घंटा लेट
इसके बाद संतोष ने पूरा वाक्या बताया कि कैसे-कैसे क्या क्या हुआ। उसने बताया कि उसे मुजफ्फरपुर से पटना आने के रास्ते में सड़क जाम का सामना करना पड़ा। पटना पहुंचते-पहुंचते उसे छह घंटे की देर हो गई। इसके बाद फिर वह वहां से कोलकाता जाने वाली बस में बैठा।


परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों को बताया परेशानियों का सबब
कोलकता पहुंचकर वह फिर टैक्सी के सहारे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तय समय के मुताबिक वह नहीं पहुंच सका। संतोष ने यह भी बताया कि उसने परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों से अपनी परेशानी के बारे में बताया भी लेकिन उसे लेट हो यह कहकर मना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed