{"_id":"6a8d8f96275699784c0119df","slug":"bihar-samrat-choudhary-government-100-days-publicity-shravan-kumar-social-media-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सम्राट सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां पहुंचेंगी घर-घर, इस पर भी होगा फोकस; अधिकारियों को मिला निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सम्राट सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां पहुंचेंगी घर-घर, इस पर भी होगा फोकस; अधिकारियों को मिला निर्देश
Tue, 25 Aug 2026 06:20 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:20 PM IST
सार
पटना में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिनों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम प्रचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिनों में किए गए कार्यों के अधिकतम प्रचार का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य जनहित योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।
मंत्री ने कहा कि सरकार, विभागों तथा जिला स्तर पर हुए सकारात्मक कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। यह कार्य समाचार पत्रों, टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने नकारात्मक खबरों के त्वरित आधिकारिक खंडन पर भी जोर दिया, ताकि गलत जानकारी या अफवाहें न फैलें। कुमार ने विभाग को मीडिया संबंधी कार्यों को और सुचारू व मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
सोशल मीडिया पर प्रचार
सोशल मीडिया में बढ़ती रुचि को देखते हुए मंत्री ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने सरकार और आमजन के बीच विश्वास व सकारात्मक रवैया अपनाने पर बल दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों का फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उत्तम गुणवत्ता के साथ नियमित प्रचार हो। इन प्रचार गतिविधियों की नियमित समीक्षा भी की जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Live पटना छात्र आंदोलन लाइव : रोहिणी ने सरकार पर बोला हमला; कहा- दमनकारी नीति अपना रही बिहार सरकार
बैठक में ये रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव नवीन कुमार उपस्थित थे। निदेशक अनिल कुमार और संयुक्त सचिव राजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे। इनके साथ विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। मंत्री ने कार्यालय में कार्य समन्वय और पारदर्शिता के साथ करने को कहा।