फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Russell mistook Viper for a python, locked him in a parrot cage; feeding milk to the snake, Saran News

Bihar News : तोते के पिंजरे में सबसे जहरीला सांप; तीन दिन से दूध पिला रहा था शख्स

Tue, 30 May 2023 07:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 May 2023 07:49 PM IST
सार

Russel Viper ; कृष्ण कुमार राउत ने रसेल वाइपर को अजगर समझकर पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसे तोते के पिंजरे बंद कर दिया। कृष्ण कुमार ने भारत के सबसे जहरीले सांपों में एक रसेल वाइपर तीन तक दूध पिलाता रहा। साथ ही चूहा भी मारकर खिलाता रहा।

विज्ञापन
Bihar : Russell mistook Viper for a python, locked him in a parrot cage; feeding milk to the snake, Saran News
पिंजरे में बंद रसेल वाइपर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोग जाने अनजाने में कई ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिसकी भनक तक नहीं होती। जब उन्हें पता चलता है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ऐसी ही एक घटना बिहार के सारण के अमनौर में हुई। धर्मपुरजाफर पंचायत स्थित सर्वोदय मेला गांव निवासी कृष्ण कुमार राउत ने रसेल वाइपर को अजगर समझकर पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसे तोते के पिंजरे बंद कर दिया। कृष्ण कुमार ने भारत के सबसे जहरीले सांपों में एक रसेल वाइपर तीन तक दूध पिलाता रहा। साथ ही चूहा भी मारकर खिलाता रहा। 

विज्ञापन


सांप को देखकर वन विभाग के कर्मी दंग रह गए
इसी बीच पड़ोसियों ने वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पहले पिंजरे में मौजूद सांप की जांच की। सांप को देखकर वन विभाग के कर्मी दंग रह गए। इसके बाद किसी तरह से रसेल वाइपर का रेस्क्यू किया। उसे वन विभाग लेकर चले गए। टीम में उप परिसर पदाधिकारी राकेश कुमार, लक्ष्मण मांझी, गार्ड जगलाल राम शामिल थे। वन विभाग की टीम ने कृष्ण कुमार को इस सांप के बारे में बताया तो उसके होश उड़ गए। उसने कहा कि भगवान के कारण ही मेरी जान बच गई। मैं जिसे अजगर समझ रहा था, वह इतना जहरीला सांप निकलेगा मैंने सपने में नहीं सोचा था। 
विज्ञापन


इस सांप में होमोटॉक्सिन नामक जहर पाया जाता है
वहीं वन विभाग की मानें तो रसेलवाइपर भारत का सबसे जहरीला सर्प माना जाता है। इसमें होमोटॉक्सिन नामक जहर पाया जाता है जो शरीर में प्रवेश होते ही खून को थक्का बना देता है। इसके साथ शरीर के अंदर ब्लीडिंग होने लगती है। पूरे शरीर में तेज दर्द होने ब्रेन हेमरेज का खतरा रहता है। आदमी पल भर में दम तोड़ देता है। यह सर्प दक्षिण एशिया में ज्यादा पाया जाता है। ससमय समुचित इलाज की व्यवस्था हो तो भी जान बचने की संभावना काफी कम रहती है। यह सांप आसानी से पहचान में नहीं आता है। आमतौर पर यह अजगर का बच्चा लगता है। इसकी लंबाई तीन से चार फीट तक होती है। खतरा महसूस होने पर यह प्रेशर कूकर की सिटी की तरह आवाज निकालता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed