{"_id":"61b9be1d048676419a31e9db","slug":"bihar-rumors-of-being-impotent-spread-regarding-corona-vaccine-the-team-had-to-forcefully-apply-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 'मर जाएंगे सुइया लेवे नहीं करेंगे...', फिर भी नहीं माने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पकड़कर ठोंक दी सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 'मर जाएंगे सुइया लेवे नहीं करेंगे...', फिर भी नहीं माने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पकड़कर ठोंक दी सुई
Wed, 15 Dec 2021 03:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:36 PM IST
सार
शेखपुरा इलाके में पिछले कुछ दिनों से अफवाह फैलाई गई है कि कोरोना का टीका लेने से आदमी मर जाता है या फिर नपुंसक हो जाता है। इसी अफवाह व गलत धारणा के कारण लोग टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार के शेखपुरा में टीका लगाते स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : video grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर सोशल मीडिया में बिहार के शेखपुरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति चिल्ला रहा है 'मर जाएंगे सुइया लेवे नहीं करेंगे...' यानी मरना पसंद करेंगे, लेकिन टीका नहीं लगवाएंगे। लेकिन उसकी यह धमकी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर बेअसर रही। चार कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को पकड़ा और घेरकर उसकी बाह पर टीका ठोंक दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो शेखपुरा जिले के बरबीघा का बताया जा रहा है। बिहार सरकार डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान चला रही है। इसी के तहत मंगलवार को बरबीघा अस्पताल प्रभारी डॉ. फैसल इरशाद अपनी टीम के साथ कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए निकले थे। टीम को एक व्यक्ति खेत पर काम करता दिखा। जब उससे पूछा कि उसे टीका लगा है या नहीं, तो वह बोल पड़ा 'मर जाएंगे सुइया लेवे नहीं करेंगे...।'
विज्ञापन
टीका लगवाने से नपुंसक होने की अफवाह फैली
डॉ. इरशाद ने उसे समझाया कि टीका लगवाने से कोई दुष्परिणाम नहीं होता है। लेकिन वह व्यक्ति इनकार करता है। इसकी वजह यह है कि शेखपुरा इलाके में पिछले कुछ दिनों से अफवाह फैलाई गई है कि कोरोना का टीका लेने से आदमी मर जाता है या फिर नपुंसक हो जाता है। इसी अफवाह व गलत धारणा के कारण लोग टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों के मन में टीके को लेकर कई भ्रांतियां
डॉ. इरशाद ने कह 'कोरोना टीके को लेकर लोगों के मन में बहुत सारी भ्रांतियां हैं। हम जब टीकाकरण के लिए जाते हैं तो कई लोग वैक्सीन लगवाने से इनकार करते हैं। उन्हें डर है कि टीका लगवाने से वह मर जाएंगे। टीम उन्हें समझाती है कि ऐसा नहीं होगा, फिर भी वह बमुश्किल तैयार होते हैं।