फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Rohini emotional on Lalu Yadav birthday, said- The way BJP and RSS harassed, it makes the mind agitated

Bihar : लालू के बर्थडे पर रोहिणी भावुक, कहा- जिस तरह से BJP व RSS ने परेशान किया, उससे मन आंदोलित हो जाता है

Sun, 11 Jun 2023 01:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

रोहिणी ने लिखा कि आज पापा का जन्मदिन है। मैं थोड़ी भावुक हूं। बहुत मुश्किल परिस्थितियों से लड़ते हुए वे आज हमारे बीच हैं। बचपन से उन्हें लड़ते देख रही हूं। राजनीति के मैदान से अस्पताल तक उन्हें लड़ते देखी हूं।

विज्ञापन
Bihar: Rohini emotional on Lalu Yadav birthday, said- The way BJP and RSS harassed, it makes the mind agitated
रोहिणी अपने पिता लालू प्रसाद से साथ यह तस्वीर शेयर की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर सिंगापुर से पटना आईं उनकी बेटी रोहिणी आचार्या भावुक हो गई हैं। उन्होंने अपनी भावना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए RSS और BJP पर जमकर निशाना साधा है। रोहिणी ने लिखा कि आज पापा का जन्मदिन है। मैं थोड़ी भावुक हूं। बहुत मुश्किल परिस्थितियों से लड़ते हुए वे आज हमारे बीच हैं। बचपन से उन्हें लड़ते देख रही हूं। राजनीति के मैदान से अस्पताल तक उन्हें लड़ते देखी हूं। वह मेरी ताकत और सम्बल हैं। उनकी बेटी होने का तो गर्व है ही। लेकिन उनके होने मात्र से जो संबल और ताकत मिलती है उसे मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकती। वह मेरे लिए ईश्वर हैं। 

विज्ञापन


ना कभी समझौता किया, और ना ही कभी टूटे
रोहिणी ने आगे लिखा कि वह (लालू प्रसाद यादव) वास्तव में इस दौर के सामाजिक प्रणेता हैं। उन्होंने जिस तरीके से पूरे समाज में भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने के लिए अपना जीवन खपाया है वह हमें भी प्रेरित करता है। वह जीवन भर सांप्रदायिक ताकतों से जिस तरीके से लड़ते रहे, सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन दे दिया, वैसे शख्सियत को जिस तरीके से भाजपा और RSS के लोगों ने परेशान किया है उससे मन आंदोलित हो जाता है। उसके बावजूद भी उन्होंने ना कभी समझौता किया, और ना ही कभी टूटे। हम आजीवन आपसे प्रेरणा लेते रहेंगे और इस समाज को सींचते रहेंगे। रोहिणी ने आगे लिखती हैं कि जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप की विचारधारा को हम सब आगे बढ़ाते रहेंगे। देश और समाज को, बिहार को हमेशा बेहतर देने की कोशिश करते रहेंगे। 
विज्ञापन



सीएम नीतीश कुमार ने दी राजद सुप्रीमो को बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर भी वार्ता कर राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed