{"_id":"605ebd218ebc3e8d3b47ed30","slug":"bihar-road-accident-car-and-truck-collision-four-members-of-a-family-returning-home-from-delhi-for-holi-dead-gopalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में दर्दनाक हादसा: कार-ट्रक में टक्कर, होली पर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में दर्दनाक हादसा: कार-ट्रक में टक्कर, होली पर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Sat, 27 Mar 2021 10:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली से घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह परिवार होली के लिए अपने घर लौट रहा था, लेकिन पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदल गईं।
बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के डुमरियाघाट महासेतु पर शुक्रवार की देर रात मिर्ची लदे ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर हो गई। इस हादसे में कार पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक बेटी और बेटा शामिल हैं।
घटना के संबंध में बताया गया कि दिल्ली से सहरसा के लिए एक परिवार कार पर सवार होकर डुमरियाघाट महासेतु होकर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजने की प्रक्रिया चल रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।