फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar RJD President Jagdanand Singh gave controversial statement saying PFI is like RSS

PFI Controversy: बिहार आरजेडी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, जगदानंद सिंह ने कहा- आरएसएस की तरह है पीएफआई

Sat, 23 Jul 2022 07:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 07:08 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को बोलते हुए प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की तुलना आरएसएस से कर दी। उन्होंने कहा कि पीएफआई संगठन आरएसएस की तरह है।

विज्ञापन
Bihar RJD President Jagdanand Singh gave controversial statement saying PFI is like RSS
बिहार प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को बोलते हुए प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की तुलना आरएसएस से कर दी। उन्होंने कहा कि पीएफआई संगठन आरएसएस की तरह है। वे भी अपने समुदाय की सेवा करना चाहते हैं लेकिन आप उन्हें देशद्रोही क्यों कहते हैं? आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब भी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी एजेंटों के रूप में खतरनाक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, तो वे सभी लोग आरएसएस से संबंधित थे और हिंदू समुदाय के थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार
जगदानंद सिंह के बयान पर बवाल मच गया है। भाजपा ने इस पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खाने ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद के जिस भी नेता ने ये बात कही, वो खुद भी किसी न किसी अपराध में शामिल हैं। इसलिए बचने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। वे अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए इस तरह की असंवैधानिक बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर
गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक आतंकी माड्यूल का खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में 2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिश और पीएम मोदी पर हमले की योजना बनाने वाले आतंकियों के नेटवर्क का खुलासा करते हुए पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा था कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ एक जैसे हैं। उनके बयान के बाद माहौल काफी गरम हो गया था। मामले में पटना के एसएसपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ अश्वनी गुप्ता की शिकायत पर हौज खास थाने में आईपीसी की धाराओं   153A, 153B, 295A, 499, और 500 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि मामले में पकड़े गए आरोपियों ने जो बयान दिया था, उन्होंने सिर्फ वही मीडिया के सामने कहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed