Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : RJD party chief Lalu yadav in CM Nitish Kumar residence, anand mohan singh manoj jha issue in news

Bihar News : लालू पहुंचे सीएम आवास, आधे घंटे नीतीश से हुई बात; दो बार नीतीश गए थे, क्या हो सकती है वजह- जानें

Thu, 28 Sep 2023 12:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Sep 2023 12:26 PM IST
सार

Lalu Yadav in CM House : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों दो बार राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे थे। इस बार राजद अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। वह अब निकल चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar : RJD party chief Lalu yadav in CM Nitish Kumar residence, anand mohan singh manoj jha issue in news
नीतीश कुमार से मिले लालू यादव । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में महागठबंधन के अंदर फिलहाल लगभग सब ठीक कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत भी ठीक है। लालू भी बीच-बीच में घूमने निकल रहे हैं। लेकिन, कुछ दिनों के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बीच तीसरी मुलाकात की खबर सामने आयी है। पिछले दिनों दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर राजद अध्यक्ष लालू से मुलाकात की थी। अब गुरुवार को सुबह अचानक लालू प्रसाद मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से आधे घंटे बातचीत की।

विज्ञापन


विज्ञापन


मनोज झा के विवादित बयान से मचा है हंगामा
बिहार में इस समय राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा के 'ठाकुर का कुआँ' विवाद चरम पर है। राजपूत नेताओं ने इसपर हंगामा शुरू कर दिया है। जदयू के नेता भी मनोज झा को धमका चुके हैं। वैसे, बड़ा विद्रोह राजद विधायक चेतन आनंद का सामने आया है। चेतन आनंद ने सोशल मीडिया के जरिए मनोज झा को दस बातें सुनाई हैं। उन्होंने उस समय सदन में मौजूद भाजपा विधायकों को भी निशाने पर रखा। इसके बाद अब खबर आयी कि राजद विधायक चेतन आनंद के भाई ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है तो माहौल और गरमा गया। इसमें सबसे बड़ा हंगामा बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान पर आया, जिसमें उन्होंने मनोज झा की जीभ खींच लेने की बात कही है। ऐसे ही गरमाए माहौल में चूंकि सबकुछ राजद के खेमे से हो रहा है तो माना जा रहा है कि क्राइसिस मैनेजमेंट और माहौल को समझने के लिए लालू प्रसाद ने सीएम आवास का रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश-तेजस्वी में कहासुनी की भी अफवाह
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का मुख्यमंत्री आवास आना क्यों हुआ, इसपर दोनों में से किसी दल ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी देने से इनकार किया। बुधवार को पूरे दिन एक चर्चा चल रही थी कि किसी बात पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच कहासुनी हो गई थी। इस बात की पुष्टि किसी स्तर से नहीं हुई और न कोई वीडियो प्रमाण सामने आया। यह मुद्दा हो सकता है या नहीं, इसपर भी कोई बात नहीं करने को तैयार है। राजद नेताओं ने आनंद मोहन परिवार के स्टैंड पर भी बहुत कुछ बोलने से इनकार किया। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजद को किसी मुलाकात से फर्क नहीं पड़ता है। पूरी पार्टी राज्यसभा सांसद मनोज झा के साथ है। उन्होंने दमनकारी प्रवृत्तियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। दबंगई के खिलाफ राजद हमेशा खड़ा है। ठाकुरपन किसी भी दबंग के अंदर हो सकता है। इससे किसी जाति पर वार नहीं किया गया है। उन्होंने महागठबंधन की एकता को अटूट बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच सबकुछ अच्छा है, इसलिए कहीं कोई संकट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed