फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar result of negligence by guardian child swallowed eraser, Death due to strangulation

Unnatural Death : पेंसिल का लिखा मिटाने वाले इरेज़र ने मिटा दी जिंदगी, 8 महीने का मुन्ना सदा के लिए सो गया

Thu, 20 Jul 2023 08:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Jul 2023 08:24 AM IST
सार

Bihar News : खबर बिहार से है, लेकिन सभी की आंखें खोलने वाली है। खासकर, जिन घरों में पढ़ने वाले बच्चे हैं। क्योंकि, यहां पेंसिल का लिखा मिटाने वाले इरेज़र ने किस्मत मिटा दी, जिंदगी खत्म कर दी। 8 महीने का एक बच्चा सदा के लिए सो गया।

विज्ञापन
Bihar result of negligence by guardian child swallowed eraser, Death due to strangulation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यह खबर हर माता-पिता को अलर्ट करने वाली है। समस्तीपुर के सरायरंजन इलाके में बुधवार रात बच्चों के साथ खेल रहा एक आठ माह के बच्चे ने रबड़ (इरेजर) निगल गया। रबड़ उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन बाजार के कारोबारी राजा चौधरी का पुत्र मुन्ना (8 माह) के रूप में हुई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बताया गया है कि सरायरंजन बाजार निवासी डीलर राजा चौधरी का पुत्र मुन्ना खेल रहा था। वहीं पर अन्य बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान मुन्ना ने एक रबड़ उठाकर निगल गया। रबड़ उसके गले में फंस गया। हल्ला होने पर परिवार के आनन फानन में निजी व सरकारी हॉस्पिटल के बाद देर रात सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उक्त बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घर के बच्चे पढ रहे थे इसी दौरान निगल गया रबड़ 
परिवार के लोगों का कहना है कि बुधवार देर रात करीब साढे आठ बजे घर का अन्य बच्चा अपनी पढाई कर रहा था। मुन्ना भी उसी स्थान पर बच्चों के साथ था। इसी दौरान वह दूसरे बच्चा का रबड़ मुंह में रख लिया। बच्चो द्वारा हल्ला किया गया। लेकिन तबतक मुन्ना ने रबड़ निगल गया। रबड़ निगलते ही वह बेहोश हो गया। हल्ला होने पर लोग उसके गले में फंसे रबड़ को निकालने का प्रयास किया लेकिन लोगों को सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डॉक्टर की इस बात का ध्यान जरूर रखें
समस्तीपुर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि खेल-खेल में मासूम बच्चे नाक गले में रबर, पेंसिल, चॉक के टुकडे़ फंसा लेते हैं। कई बार इसका पता भी नहीं चलता है कि और बच्चों के कान और नाक में इंफेक्शन हो जाता है। इतना ही नहीं फूड पाइप में यह फंसने पर उनकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार ऐसा भी देखा गया कि बच्चा कुछ निगल जाए, वह बाहर नहीं आ रहा। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही हो और अगर शरीर नीला पड़ रहा हो तो स्पष्ट है कि उसके श्वास नली में जरूर कुछ फंसा गया। ऐसे में फौरन डॉक्टर के पास ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed