फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: rape in forest of rajgir

प्रेमी को बंधक बना प्रेमिका से करते थे रेप

Mon, 28 Apr 2014 06:37 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
bihar: rape in forest of rajgir

बिहार के राजगीर में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जो फॉरेस्टर (वनकर्मी) बन कर प्रेमी युगलों को पकड़ता था और लड़कियों के साथ रेप करता था। यही नहीं ये लोग रेप का MMS भी बना लेते थे ताकि पीड़ित कहीं जुबान ना खोल पाएं।

विज्ञापन


स्थानीय अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक बिहार के राजगीर में घूमने आए प्रेमी युगलों को इस गिरोह के लोग फॉरेस्टर बन कर मिलते थे। इसके बाद उनको धमकाया जाता था।

विज्ञापन

इस तरह आए पुलिस की पकड़ में

bihar: rape in forest of rajgir

पिस्तौल का डर दिखा कर लड़के को पेड़ से बांध दिया जाता था और फिर ये दरिंदे लड़की को बनाते थे हवस का शिकार। इस पूरे प्रकरण का एमएमएस भी बना लिया जाता था और युगल को वहां से भगा दिया जाता था।

21 मार्च को भी इस गिरोह ने एक नाबालिग लड़को को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आई ये तमाम बातें।

पुलिस ने जंगलों में गश्त शुरू की तो ये गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed