फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Railway Minister Ashwini Vaishnav in Begusarai today: Railway station, Bihar news, many demands

Bihar: आज बेगूसराय आ रहे रेलमंत्री, इन मांगों के साथ लोग बोले- अब भी रेलवे स्टेशन रहेगा वेटिंग इन वर्ल्ड क्लास

Fri, 23 May 2025 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 May 2025 08:51 AM IST
सार

Begusarai News: दैनिक रेल यात्री संघ से जुड़े हुए अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद बेगूसराय रेलवे स्टेशन को इसका कोई भी लाभ नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
Bihar: Railway Minister Ashwini Vaishnav in Begusarai today: Railway station, Bihar news, many demands
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत सरकार के रेल मंत्री दो दिवसीय बिहार दौरे पर बिहार में हैं। वह पटना से जमालपुर जाएंगे इसी बीच बेगूसराय में भी रुकेंगे। शुक्रवार को करीब 10 बजे उनके बेगूसराय में रुकने का समय है। इसको लेकर युद्धस्तर पर  बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तैयारी की जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल या उठ रहा है कि क्या बेगूसराय रेलवे स्टेशन को रेल मंत्री के आने से इसकी सूरत और सीरत पर कोई फर्क पड़ेगा या नहीं ?
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेल यात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने बताया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन करीब एक दशक से विकास के लिए कराह रहा है। ऐसे में वर्तमान समय में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर कई मूलभूत कार्यों की सख्त जरूरत है। चार साल से बेगूसराय वेटिंग इन वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनकर रह गया है। इतना ही नहीं दो साल पहले अमृत भारत स्टेशन योजना में भी बेगूसराय स्टेशन को रेलवे विभाग द्वारा डाल दिया गया। अभी तक एक ईंट का भी काम शुरू नहीं हो सका है। लोहिया नगर रेलवे गुमटी के समीप करीब 5 करोड़ की लागत से बनने वाले लाइट आर ओ बी का टेंडर होने के बाद दो साल से काम नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन


बेगूसराय रेलवे स्टेशन से करीब एक दर्जन ऐसी महत्वपूर्ण ट्रेन गुजरती है, जिसका यहां पर ठहराव नहीं है। बेगूसराय को मुंगेर श्री कृष्णा सेतु के रूट से हावड़ा की सीधी कनेक्टिविटी दिए जाने का प्रपोजल भी कई सालों से रेलवे मुख्यालय में ठंडा बस्ते में पड़ा हुआ है। ऐसे में अब रेल मंत्री के कार्यक्रम से यह उम्मीद जगी है कि बेगूसराय जिले वासियों की समस्या से रेल मंत्री रूबरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री के सामने इन महत्वपूर्ण मांगों को रखा जाएगा 

1. 62317/18 दानापुर बरौनी मेमू का विस्तार बेगूसराय की जाय।
2. सहरसा-बेगूसराय-हावड़ा सुपरफास्ट नई ट्रेन भाया (हथीदह-क्यूल-जसीडीह) रूट से दी जाय।
3. बेगूसराय स्टेशन पर निम्न ट्रेनों का ठहराव दी जाय।
(क) 12423/24 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।
(ख) 22449/50 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
(ग) 15635/36 गुवाहाटी-ओखा द्वारकाधाम एक्सप्रेस।
(घ) 15631/32/33/34 गुवाहाटी-बीकानेर / बाड़मेर एक्सप्रेस।

4. 05762/61 कटिहार-रांची स्पेशल स्थायी की जाय।
5. बेगूसराय के उत्तर प्लेटफार्म नं0-04 एवं 05 बनाई जाए, लूप लाईन, स्टेबलिंग लाईन एवं वाशिग पीट लाइन बनाई जाय।
6. बेगूसराय स्टेशन के उत्तर बुकिंग ऑफिस एवं भव्य गेट बनाई जाय।
7. सहरसा-सियालदाह वंदे भारत (भाया बेगूसराय) जल्द चलाई जाय।
8. 12149/50 दानापुर-पुणे सुपरफास्ट व 22351/52 पाटलीपुत्र-बेंगलुरू साप्ताि ट्रेन का विस्तार सहरसा की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed