फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 'Rahul Gandhi is misleading people by carrying the Constitution in his pocket', Nityanand Rai targeted

Bihar: 'पॉकेट में संविधान लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी', नित्यानंद राय ने साधा निशाना

Sat, 28 Jun 2025 04:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 04:10 PM IST
सार

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय दरभंगा के पाली गांव में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। यह कार्यक्रम आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
 

विज्ञापन
Bihar: 'Rahul Gandhi is misleading people by carrying the Constitution in his pocket', Nityanand Rai targeted
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नित्यानंद राय ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव में आयोजित संगोष्ठी सह जनसभा को संबोधित किया, जो आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान गृहराज्य मंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव की बेटी मीसा भारती के नाम पर ही कुख्यात ‘मीसा’ कानून बना था। उन्होंने मीसा भारती को अपनी बहन बताते हुए उनसे अपील की कि वह अपने पिता को याद दिलाएं कि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था और आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया था।
विज्ञापन


गृहराज्य मंत्री ने कहा, "आज वही लालू यादव कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं, जो कभी संविधान की हत्या करने वाली पार्टी थी। मुझे विश्वास है कि मीसा भारती इस ऐतिहासिक सच्चाई को जरूर याद दिलाएंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा

राहुल गांधी पर हमला करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि जो लोग पॉकेट में संविधान रखकर घूमते हैं, वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने इसे नाटक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान की भावना को ठेस पहुंचाई है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, "मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया और संविधान को माथे से लगाया। यही प्रमाण है कि संविधान उनके हृदय में है।" उल्लेखनीय है कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को "काले अध्याय" के रूप में याद कर रही है और इस सिलसिले में जनसभाओं का आयोजन कर रही है। दरभंगा के पाली गांव में आयोजित इसी तरह की एक संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री ने शिरकत कर कांग्रेस की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed