फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Rahul and Tejashwi are political scrap material the public is clearing out political trash

बिहार: राहुल गांधी-तेजस्वी यादव ‘पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल’, जनता राजनीतिक कचड़ा साफ कर रही: संजय सरावगी

Tue, 06 Oct 2026 03:19 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के प्रदर्शन पर हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं को “पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल” बताते हुए कहा कि जनता राजनीतिक कचड़ा साफ कर रही है और आने वाले चुनावों में इसे पूरी तरह साफ करेगी।

विज्ञापन
Bihar: Rahul and Tejashwi are political scrap material the public is clearing out political trash
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के मंगलवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं को पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल यानी राजनीतिक कचड़ा बताया।

विज्ञापन

संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह लोग अपने घरों की गंदगी साफ कर कचड़े को बाहर कर देते हैं, उसी तरह देश और राज्य की जनता राजनीतिक कचड़े को भी साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता बचे हुए राजनीतिक कचड़े को भी पूरी तरह साफ कर देगी।

विज्ञापन


पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा? 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है और मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। इसके बावजूद दोनों नेता अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए मार्च कर रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का यह प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी और सियासी ड्रामा है। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति बचाने के लिए दोनों नेता मार्च कर रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने दोहराया कि इसी वजह से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव “पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल” बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed