तेजस्वी के गायब होने पर पत्रकारों ने पूछा सवाल, मां राबड़ी को आया गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और रजद नेता राबड़ी देवी एक सवाल पूछे जान पर पत्रकारों पर ही भड़क गईं। दरअसल बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भाग लेने नहीं पहुंचे। इस संबंध में जब उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से सवाल पूछा गया तो वह पत्रकारों पर ही गुस्सा हो गईं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि तेजस्वी आपके ही घर में हैं। हालांकि राबड़ी ने कहा कि तेजस्वी खाली नहीं बैठे हैं, वह जल्द लौटेंगे।
Former Bihar Chief Minister & RJD leader Rabri Devi: Tejashwi ji will come soon, he is busy in some work, he is not sitting idle. pic.twitter.com/TtsI3IuLMt
— ANI (@ANI) June 28, 2019विज्ञापन
राबड़ी देवी विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची, तब राजद के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। वैसे तेजस्वी के मामले पर राजद विधायक वीरेंद्र ने कहा कि राजद नेतृत्वविहीन नहीं है। तेजस्वी यादव जल्द आएंगे।
लोकसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद 29 मई को हुई राजद की समीक्षा बैठक के बाद से तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से पटना में नजर नहीं आए हैं। इसको लेकर राजद के विरोधी लगातार तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं।