{"_id":"6150b308f13a6726cb42ef35","slug":"bihar-pregnant-woman-gang-raped-kidnapped-when-she-went-for-a-walk-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार शर्मसार: गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, घर से टहलने निकली तब किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार शर्मसार: गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, घर से टहलने निकली तब किया अपहरण
Sun, 26 Sep 2021 11:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:21 PM IST
सार
चार बदमाशों ने 24 साल की महिला का अपहरण कर लिया और उसे एक खेत में ले गए। जहां उसके साथ हैवानियत की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना जंक्शन से शर्मसार करने वाली खबर आई है। शनिवार रात खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकली 24 साल की एक महिला से सामूहिक दरिंदगी की गई।
विज्ञापन
महिला का चार आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और उसे समीप के खेत में ले गए। वहां सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे महिला को लेकर पटना स्टेशन पहुंच गए। वहां महिला ने रेलवे पुलिस बल के जवानों को आता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। आरपीएफ ने तत्काल दो आरोपियों को दबोच लिया। दो भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता की एक साल पहले ही शादी हुई है। उसके पति एक पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी करते हैं। दंपती पटना के बेऊर थाना इलाके में रहती हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर टहल रही थी, तभी चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पकड़े गए बदमाशों के नाम विमल और अंकित बताए गए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर उनके दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन