{"_id":"5b98bfc5867a557fa9002218","slug":"bihar-power-scarcity-forced-people-to-detain-the-employees-of-company-to-resolve-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बिजली संकट से हलकान हुए लोग तो कंपनी के कर्मचारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बिजली संकट से हलकान हुए लोग तो कंपनी के कर्मचारियों को बनाया बंधक
भाषा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
बिहार बिजली विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद में भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल) के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को बंधक बनाने का तीन दिन से चल रहा संकट खत्म हो गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को हुई बैठक के दौरान संकट सुलझ गया जहां यह फैसला लिया गया कि बीआरबीसीएल तब तक गांवों को बिजली की आपूर्ति देगी जब तक दक्षिण बिहार बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) बिजली के कनेक्शन मुहैया नहीं करा देती।
औरंगाबाद के जिला मजिस्ट्रेट राहुल रंजन महिवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘गतिरोध सुलझ गया है।’’ हालांकि उन्होंने इस मुद्दे के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
औरंगाबाद जिला प्रशासन और बीआरबीसीएल के प्रतिनिधि तथा गांव वाले बैठक में शामिल हुए। गांव वालों ने बीआरबीसीएल के करीब 150 कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को रविवार से बंधक बना रखा था। वे अपने गांवों में बिजली बहाल करने की मांग कर रहे थे।

(इनपुट:भाषा)