फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Poster war in Bihar: RJD leader put up poster, Tejashwi Yadav and Nitish

Bihar: बिहार में पोस्टर वार, राजद नेता ने दौड़ते हुए घोड़े पर तेजस्वी और कछुए की पीठ पर सीएम नीतीश को बैठाया

Fri, 14 Feb 2025 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार और एनडीए पर निशाना साधा है। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक दौड़ते घोड़े पर बैठे हुए हैं, उनके आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सुस्त कछुए की पीठ पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Poster war in Bihar: RJD leader put up poster, Tejashwi Yadav and Nitish
पोस्टर से चढ़ा सियासी पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो के बयान के बाद पहले से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार और एनडीए पर निशाना साधा है। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक दौड़ते घोड़े पर बैठे हुए हैं, उनके आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सुस्त कछुए की पीठ पर बैठे हुए हैं। पोस्टर में मोटे अक्षरों में लिखा है, "तेजस्वी सरकार आ रही है। चीजें उसी गति से आगे बढ़ेंगी जैसा 17 महीने के कार्यकाल में देखा गया था।" 17 महीने की अवधि महागठबंधन के शासन काल की ओर इशारा करती है, जिसके दौरान राजद नेता डिप्टी सीएम थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह पोस्टर को सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि ने लगाया है
सीएम नीतीश कुमार के आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर इस पोस्टर को राजद नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि ने लगाया है। इसके जरिए उन्होंने इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि सीएम नीतीश कुमार जब महागठबंधन में थे तो उस समय की सरकार ने जनता के हित में काफी काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे
दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते ही हुए बिहार के पक्ष और विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। बिहार में पोस्टर वार छिड़ चुका है। भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर ज्यादातर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में हैं। वहीं जदयू के पोस्टर बिहार को राजद के तहत कथित जंगलराज से बाहर निकालने में कुमार की सफलता के बारे में हैं। एनडीए के नेताओं ने 225 सीटे जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं तेजस्वी यादव पहले ही महागठबंधन की जीत का दावा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed