फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics : RJD spokesperson predicted about jitanram Manjhi.will be included in the grand alliance

Bihar Politics : मांझी बता रहे थे सरकार का भविष्य, राजद ने खोला उनके भविष्य का पर्चा- चुनाव आते-आते तो...

Sun, 14 Jan 2024 06:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 14 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होकर NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी को लेकर राजद प्रवक्ता ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते हो सकता है कि मांझी जी महागठबंधन में आ जाएं।  

विज्ञापन
Bihar Politics : RJD spokesperson predicted about jitanram Manjhi.will be included in the grand alliance
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जीतन राम मांझी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते हो सकता है कि मांझी जी महागठबंधन में आ जाएं, क्योंकि महागठबंधन में ही उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है ? भले ही वे एनडीए में चले गए हों, लेकिन उनका दिल महागठबंधन की ही तरफ है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के पुत्र ने 10 सीट की मांग की है, अगर एनडीए उन्हें 10 सीट देती है, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने यह बात गया में कही।

विज्ञापन


सहयोगी दलों को तोड़ने का लगाया आरोप 
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को तोड़ने का काम करती है. जिसका उदाहरण चिराग पासवान है। चिराग पासवान की पार्टी को उन्होंने तोड़ दिया, अब देखना है कि चिराग पासवान को भी बीजेपी कितनी सीट देती है ? इससे और दलों को भी सीख लेनी चाहिए। मृत्युंजय तिवारी ने महागठबंधन में सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा मान सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन


राम नाम जपना और हिंदू का वोट अपना
 22 जनवरी को घर में दिया जलाने के सवाल पर मृत्युंजय तिवारी भड़क गये। उन्होंने कहा कि आपको दिखाई नहीं देता कि मैं माथे पर टीका लगाकर आया हूं। मैं घर में भी दिया जलाता हूं फिर 22 तारीख को ही दिया जलाने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हिंदू के नाम पर सिर्फ वोट लेना जानते हैं। अयोध्या श्रीराम मंदिर के नाम पर जमकर राजनीति कर रही है। राम नाम जपना और हिंदू का वोट अपना अब यह नहीं चलेगा। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि स्वयं भगवान श्रीराम भी इन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों की विदाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed