फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Politics over cancellation of CM Nitish's rally in Banaras; Giriraj Singh, Jama Khan reacted; JDU, BJP

Bihar: सीएम नीतीश की रैली रद्द होने पर सियासत, गिरिराज बोले- डर गए जदयू वाले, मंत्री ने कहा- भाजपा की साजिश है

Fri, 15 Dec 2023 06:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Dec 2023 06:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि जदयू वाले डर गए हैं इसलिए रैली कैंसिल करने के बाद अब भाजपा पर झूठा आरोप लगा रही है। उन्हें डर था कि भीड़ नहीं जुटेगी।

विज्ञापन
Bihar: Politics over cancellation of CM Nitish's rally in Banaras; Giriraj Singh, Jama Khan reacted; JDU, BJP
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनारस (वाराणसी) यात्रा रद्द होने पर बिहार में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार उनपर हमला बोल रहे हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को फिर से खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अगर हिम्मत है तो वह बनारस से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें। जदयू वाले डर गए हैं इसलिए रैली कैंसिल करने के बाद अब भाजपा पर झूठा आरोप लगा रही है। उन्हें डर था कि भीड़ जुटेगी या नहीं? भीड़ न जुटने का डर सताने के कारण जदयू ने रैली रद्द कर दी और भाजपा पर आरोप लगा दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा सरकार सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम से घबरा गई
वहीं बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरीय नेता जमा खान ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम से घबरा गई है। इसलिए साजिश के तहत अंतिम समय में रैली को रद्द कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर चलने के डर से रैली को जगह नहीं मिला है। लेकिन, हमलोग वहां रैली जरूर करेंगे। यूपी की जनता रैली में आना चाहती है। मिर्जापुर, जौनपुर और यूपी के कई लाख लोग रैली में आना चाहते थे लेकिन एक बड़ी साजिश रची गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जल्द ही रैली के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी 
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनारस (वाराणसी) में 24 दिसंबर को होने वाली रैली रद्द की दी गई। जदयू की ओर से इसकी वज रैली के लिए परमिशन नहीं मिलना बताया गया है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार बनारस के रोहनिया में रैली करना चाहते थे। लेकिन, अनुमति दूसरे जगह रैली करने की दी गई। इसलिए जदयू ने रैली रद्द कर दी। जदयू की ओर से कहा गया है कि जल्द ही रैली के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed