{"_id":"60723074ed20f6655c77d9e6","slug":"bihar-policemen-were-beaten-up-by-angry-mobs-after-two-people-died-in-the-accident-arms-snatched-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दुर्घटना में दो लोगों की मौत से नाराज भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा, हथियार भी छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दुर्घटना में दो लोगों की मौत से नाराज भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा, हथियार भी छीने
Sun, 11 Apr 2021 05:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, आरा
एजेंसी, आरा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Apr 2021 05:14 AM IST
सार
- भीड़ ने एक राइफल भी छीन और उनकी जीप भी तोड़ दी
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को पुलिस के गश्ती दल से बचकर भागने के चक्कर में हुई ट्रक दुर्घटना में ड्राइवर-हैल्पर की मौत हो गई। बाद में दोनों की मौत मुआवजा मांगने के दौरान भड़की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने एक राइफल भी छीन और उनकी जीप में भी तोड़फोड़ कर दी। बाद में अतिरिक्त फोर्स ने आकर हालात संभाले।
विज्ञापन
डीएसपी सदर पंकज कुमार के मुताबिक, ड्राइवर अजीत पासवान (22) और हैल्पर विकास कुमार (24) पुलिस के गश्ती दल से बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनका रेत से भरा ट्रक पलट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची भीड़ ने पोस्टमार्टम के लिए जाते शवों को रोककर मुआवजे के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक पुलिस दल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन