फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police unexpectedly recovered a pen pistol after an accident, it is a deadly weapon that looks like pen.

Bihar News : झांसे के लिए रखा था त्रिशूल, नेपाल से पटना लेकर आ रहा था पेन पिस्टल; कैसा होता है यह...जानें यहां

Wed, 22 Nov 2023 06:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 Nov 2023 06:56 PM IST
सार

Bihar Police : एक बाइक का हादसा हुआ तो घायलों के पास त्रिशूल, धार्मिक पुस्तक आदि दिखा; लेकिन पुलिस चौंक गई जब देसी हथियार के साथ एक पेन पिस्टल भी उसी के बैग में मिला। यह कैसा होता है और कितना खतरनाक, अब यह चर्चा कर रहे पुलिस वाले।

विज्ञापन
Bihar Police unexpectedly recovered a pen pistol after an accident, it is a deadly weapon that looks like pen.
पिस्टल के साथ पेन भी लेकिन काम अलग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में एक बाइक हादसे में बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गये। तभी स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल भाईयों को अस्पताल ले जाया गया । लेकिन इस बीच सड़क पर बिखरे सामानों में शामिल कुछ ऐसे सामानों को देखकर पुलिस भौंचक रह गयी। पुलिस ने वहां से एक देसी कट्टा और एक विदेशी हथियार के रूप में पेन पिस्टल बरामद किया। घटना सराय थाना क्षेत्र के मटियारा चौक स्थित गणेश मिष्ठान भंडार के पास 

विज्ञापन

 की है, जहां अज्ञात वाहन ने दोनों भाई को ठोकर मारकर घायल कर दिया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान खगड़िया जिला निवासी विनोद कुमार सोनी का पुत्र आशीष और किशन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आशीष और किशन कुमार हथियार का तस्करी करते हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों भाई हथियार लेकर नेपाल से वैशाली के रास्ते पटना जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पटना में ही हथियार की डिलीवरी करनी थी। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना थाने को  दी। सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवक को उठाकर हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, बाइक, और त्रिशूल के साथ साथ कारतूस, एक देसी कट्टा और एक विदेशी हथियार के रूप में पेन पिस्टल भी बरामद किया गया है। सराय थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
वैशाली एसपी ने बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल ले जाने के क्रम में चेक किया तो उसके पास 01 देशी कट्टा 01 पेन पिस्टल 03 जिन्दा कारतूस एवं 01 मिस्फायर कारतूस बरामद हुआ। इस संदर्भ में सराय थाना कांड सं0- 298 / 23 दर्ज आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है। घायलों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में करायी जा रही है। पुलिस अब उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed