फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Sub Inspector to Inspector promotion news today, bihar police inspector list download link

Bihar Police : 905 दारोगा बन गए इंस्पेक्टर; बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक से निरीक्षक बने अफसरों की सूची देखें

Tue, 12 Dec 2023 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Dec 2023 11:04 PM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस में एक बार फिर बहुत लंबी सूची जारी की है। इस सूची में उन अवर पुलिस निरीक्षकों का नाम है, जिन्हें विशेष प्रावधानों के तहत प्रोमोशन दिया गया है। कोर्ट में केस लंबित होने के कारण इसे औपचारिक रूप से अस्थायी कहा गया है।

विज्ञापन
Bihar Police Sub Inspector to Inspector promotion news today, bihar police inspector list download link
पूरी सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में लंबित आरक्षण के मसले को किनारे करते हुए बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने औपबंधिक रूप से जो प्रोन्नति का प्रावधान लागू किया था, उसकी मियाद पूरी होने से पहले प्रोमोशन का सिलसिला जारी है। सभी प्रोमोशन 'अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार' के रूप में दिए जा रहे हैं। मतलब, अगर कोर्ट इसपर आपत्ति करता है तो इसे वापस लिया जाएगा, लेकिन उस अवधि में बढ़े वेतनमान के हिसाब से मिली राशि नहीं लौटानी होगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी एक नई सूची इसी क्रम में जारी की। यह सूची 11 दिसंबर की तारीख से अपलोड की गई है। इसमें 905 अवर पुलिस निरीक्षकों, यानी दारोगा को पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के रूप में कार्यकारी प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


इन्हें बनाया गया है इंस्पेक्टर
पटना में पदस्थापित खगड़िया जिला के अजीत कुमार सिंह, सीवान जिला में पदस्थापित मुजफ्फरपुर जिला के मनोज कुमार, बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित नालंदा जिला के मोती लाल, कैमूर जिला में पदस्थापित मधेपुरा जिला के विजय कुमार भारती, गया जिला में पदस्थापित गोपालगंज के रविंद्र प्रसाद, आ0अप0ई0 में पदस्थापित भोजपुर जिला के मोहम्मद असलम अली, अप0अनु0वि0 में पदस्थापित वैशाली जिला के मोहम्मद जुल्फकार, रोहतास जिला में पदस्थापित सारण जिला के विजय कुमार सिंह, किशनगंज में पदस्थापित खगड़िया जिला के नवीन कुमार, मधुबनी में पदस्थापित औरंगाबाद जिला के बुद्धदेव राम, कैमूर जिला में पदस्थापित भागलपुर जिला के अंबिका प्रसाद, पटना में पदस्थापित नालंदा जिला के देवेंद्र कुमार, मोतिहारी में पदस्थापित मोतिहारी निवासी मनु प्रसाद, विशेष शाखा में पदस्थापित पटना जिला के शशि कपूर पासवान, अप0अनु0वि0 में पदस्थापित नालंदा जिला के मोहम्मद फजुलुल्लाह और शिवहर में पदस्थापित गया जिला के सैफ अहमद खां को इंस्पेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी है सूची 
पटना में पदस्थापित नालंदा जिला के संजीव कुमार, मधुबनी में पदस्थापित राज्य से बाहर के निवासी राशिद परवेज, पटना में पदस्थापित समस्तीपुर जिला के अवधेश कुमार राय, अप.अनु.वि. में पदस्थापित पटना जिला के रहने वाले शेखर प्रसाद, कैमूर जिला में पदस्थापित पटना जिला के उमेश कुमार, भागलपुर में पदस्थापित पटना जिला के धनंजय कुमार, पटना में पदस्थापित सारण जिला के मनोज कुमार सिंह, दरभंगा जिला में पदस्थापित मधुबनी जिला के रहने वाले असगर इमाम, पटना में पदस्थापित पटना जिला के संजय कुमार, भागलपुर में पदस्थापित शेखपुरा जिला के रहने वाले चंद्रदीप कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात कार्यालय पटना में पदस्थापित बेतिया निवासी रवि शंकर कुमार, सारण जिला में पदस्थापित समस्तीपुर जिला के सुजीत कुमार, शेखपुरा में पदस्थापित पूर्णिया जिला के मनोज कुमार झा, रेल मुजफ्फरपुर में पदस्थापित मुंगेर निवासी गुंजन कुमार, मुंगेर में पदस्थापित खगड़िया जिला के कौशल कुमार और बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पदस्थापित भानु प्रताप सिंह सहित 905 दरोगा हैं, जिन्हें इंस्पेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक कीजिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed