फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police shocked to find love meaning for this bihari women, how she may change in-laws within 14 days

Bihar : ऐसा किया कांड कि 14 दिन में बदल गई ससुराल; यह महिला भी बिहार से गायब हुई तो हरियाणा में मिली

Wed, 06 Sep 2023 11:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Sep 2023 11:56 AM IST
सार

Love You : प्यार की कहानियां क्या करा सकती हैं, यह कई बार अजीब तरीके से सामने आता है। वह कुछ और करती तो 14 दिन के अंदर ससुराल नहीं बदल सकती थी। बस, इस कांड के चक्कर में पति को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
bihar police shocked to find love meaning for this bihari women, how she may change in-laws within 14 days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों एक कहानी सामने आयी थी, जब हनीमून के लिए ट्रेन से पति के साथ निकली पत्नी गायब हो गई और हरियाणा में मिली। अब एक महिला अपने घर से गायब हो गई और 14 दिन बाद हरियाणा में बरामद की गई। लेकिन, इस बार कहानी कुछ अलग है। महिला ने ऐसा कुछ कर दिया है कि 14 दिनों में उसकी ससुराल का पता बदल गया। मतलब, ससुराल बदल गई। पुलिस ने भी उसे नई ससुराल भेजा। 14 दिन पहले उसका जीवनसाथी रहा शख्स अब पुराना पति हो चुका है। जो प्रेमी, अब नया पति है- फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। दरभंगा से हरियाणा तक की इस प्रेम कहानी में एक ट्वीस्ट यह भी कि महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ नई ससुराल आयी है।

विज्ञापन


दरअसल, दरभंगा के बिरौल थाना इलाके के एक गांव से शादीशुदा महिला अपने एक 5 वर्षीय बच्चे के अचानक से लापता हो गई थी। इस मामले को लेकर महिला के पति ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । इसमें गांव के ही युवक और उनके परिजनों को अपहरण का आरोपी बनाया गया था। गांव से शादीशुदा महिला के साथ उसकी बच्ची का गायब हो जाना पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। बिरौल थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने मामले को गंभीरता से लिया। और इस केस का अनुसंधानक प्रशिक्षु एसआई पूजा कुमारी को बना दिया। वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान महिला और अपहरणकर्ता का टावर लोकेशन हरियाणा का मिला।
विज्ञापन


महिला बोली- मैं अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताउंगी
इसके बाद दरभंगा पुलिस ने हरियाणा गई। वहां की पुलिस टीम की मदद से अंबाला स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी महिला और बच्ची को बरामद किया। साथ अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। बिरौल थाना की पुलिस ने गायब हुई महिला सहित उसके बच्ची को प्रेमी धनी पासवान सहित हरियाणा से बरामद कर लिया है। लेकिन महिला पहले पति के साथ जाने से कोर्ट में इनकार कर दिया है। उसने कोर्ट के सामने दिए बयान में कहा कि मैं अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताउंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपनी बच्ची के साथ प्रेमी के घर चली गई
बिरौल के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि तीनों को 4 सितंबर को हरियाणा के थाना लाने के बाद 5 सितंबर को न्यायालय में उपस्थित कराया गया। जहां उक्त शादीशुदा बच्ची की मां ने न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दिये गए 164 के बयान में दर्ज अपहरण के मामले को गलत बताया है। उसने प्रेम प्रसंग में तब्दील कर दिया।  इधर न्यायालय से प्राप्त निर्देश के बाद अनुसंधानकर्ता पूजा कुमारी ने मां व बच्ची को नये ससुराल भेज दिया। जबकि उसके प्रेमी धनी पासवान को न्यायिक हिरासत में बिरौल लाते हुए उसे जेल भेज दिया है।  महिला ने पुलिस को बताया कि मोबाईल के माध्यम से धनी पासवान से प्यार हो गया था। अब वह पहले पति के साथ नही रहना चाहती है वह अब धनी पासवान के साथ खुश रहकर अपना जीवन गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed