फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police shocked to find illegal relationship between aunt and sister son, Gaya town murder investigation

Bihar News : खाकी वर्दी वाला बता रहा था खुद को उसका पति, मर्डर हुआ तो राज जान चौंके सारे; पुलिस विभाग भी सन्न

Fri, 15 Sep 2023 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

Bihar Police : खाकी वर्दी में उसकी तस्वीर देखकर पुलिस भी चौंक गई है। अब पुलिस फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है, क्योंकि वह एक महिला की हत्या का आरोपी है। उसी महिला का, जिसे पत्नी बताकर उसने दो बार 15-15 दिनों के लिए किराए पर मकान लिया था।

विज्ञापन
Bihar police shocked to find illegal relationship between aunt and sister son, Gaya town murder investigation
आरोपी मोहन यादव पर विमला देवी की हत्या का आरोप लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ला में हुई महिला की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिसिया जांच के बाद यह बात सामने आया है। जिस महिला की हत्या हुई वह आरोपी मोहन की पत्नी नहीं है। आरोपी मोहन की पत्नी जीवित है और वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। जिस महिला की आरोपी मोहन ने हत्या की, वह महिला उसकी चचेरी मौसी निकली। जिसे वह पत्नी बता कर मोहननगर मोहल्ला में रुका था। मृतका की पहचान हो जाने के बाद उसका बेटा शव को अपने साथ ले गया। इधर, घटना के बाद पुलिसिया जांच के क्रम में आरोपी मोहन यादव का फोटो पुलिस वर्दी में मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कप मच गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश के साथ यह भी देख रही है, कहीं पुलिस विभाग में फदस्थापित तो नहीं है।

विज्ञापन


जहां रुका था, वहां के लोग पति-पत्नी समझ रहे थे दोनों को
आरोपी मोहन यादव चचेरी मौसी की हत्या के बाद फरार हो गया है। आरोपी मोहन नगर में स्थित मकसूदन बैठा के मकान में हत्या के दिन से पहले भी दो बार मकान में किराये में रहा था और दोनों बार अपनी चचेरी मौसी विमला देवी को ही पत्नी बता कर रखा था। मकान मालिक मकसूदन बैठा ने बताया कि इसके पहले आरोपी मोहन यादव 15 दिनों के लिए दो बार घर किराये पर लेकर रहा था। लेकिन, दोनों बार मेरी पत्नी के सामने वहीं औरत को लेकर आया और उसे अपना पत्नी बताया था। जिसकी आरोपी ने हत्या ने हत्या की थी। जब बच्चों के बारे में पूछताछ किया था तो आरोपी ने बताया कि दोनों बच्चे नानी के घर पर है।
विज्ञापन


विमला देवी का बेटा ले गया शव
शहर के रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान हो गयी है। वह औरंगाबाद के सलैया रामपुर गांव के रहने वाली 35 वर्षीय विमला देवी के रुप में की गई है। इसके पति का नाम जगदीश यादव है। उसका 17 वर्षीय पुत्र छोटु कुमार शव की पहचान कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे के कारण तो हत्या नहीं
पुलिस की मानें तो विमला के साथ मोहन यादव का अवैध संबंध था। वह गया शहर के मोहन नगर मोहल्ला में मृतका विमला को पत्नी बता कर पहले रखा था। विमला के हत्या के बाद आरोपी का संबंध सामने आने के बाद पुलिसिया जांच का एंगल भी बदल गया है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, ताकि सच सामने आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed