फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Sand mafia reached the farewell ceremony of police officer in Bhagalpur, also shared the stage.

Bihar Police: पुलिस अधिकारी के विदाई समारोह में बालू माफिया पहुंचे, सेल्फी लेने के बाद मंच भी साझा किया

Tue, 14 Jan 2025 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Jan 2025 09:54 AM IST
सार

पुलिस और अपराधियों के इस तरह के गठजोड़ से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कानून व्यवस्था में विश्वास बना रहे।

विज्ञापन
Bihar Police: Sand mafia reached the farewell ceremony of police officer in Bhagalpur, also shared the stage.
कई मामलों के आरोपी पंकज यादव के साथ प्रशिक्षु डीएसपी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भागलपुर में पुलिस और बालू माफिया एक साथ दिखे हैं। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जगदीशपुर थाने में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी विशाल आनंद की विदाई समारोह में बालू माफिया के शामिल होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। यह समारोह थाने परिसर में आयोजित किया गया था, जहां बालू चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी हीरा यादव और पंकज यादव खुलेआम शामिल हुए।
विज्ञापन


माफिया संग मंच साझा और तस्वीरें खिंचवाईं
इस आयोजन के दौरान हीरा यादव ने न केवल डीएसपी के साथ मंच साझा किया बल्कि उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इन तस्वीरों व वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली और माफिया संग गठजोड़ पर गंभीर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने दिए जांच के आदेश
तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला डीजीपी विनय कुमार के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मामलों में आरोपी हैं हीरा और पंकज यादव
हीरा यादव और पंकज यादव पर बालू के अवैध खनन और पुलिस पर हमले समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से जगदीशपुर थाने में दर्ज मामले शामिल हैं:
1. कांड संख्या - 223/2023
2. कांड संख्या - 150/2020
3. कांड संख्या - 364/2022
4. कांड संख्या - 422/2023

 

Bihar Police: Sand mafia reached the farewell ceremony of police officer in Bhagalpur, also shared the stage.
कई मामलों में आरोपी हीरा यादव के साथ प्रशिक्षु डीएसपी। - फोटो : सोशल मीडिया।
जमानत पर बाहर, लेकिन पुलिस समारोह में शामिल!
इन दोनों आरोपियों के खिलाफ इतने गंभीर आरोप होने के बावजूद वे प्रशिक्षु डीएसपी की विदाई समारोह में शामिल हुए। सवाल यह उठता है कि क्या यह पुलिस और माफिया के बीच किसी बड़े गठजोड़ का संकेत है? आशंका जतायी जा रही है कि बालू माफिया पहले से थाना आते रहे होंगे। और पुलिस वालो से उनका संबंध रहा होगा।

पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या बालू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो पाती है।

समाज में बढ़ती चिंता
पुलिस और अपराधियों के इस तरह के गठजोड़ से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कानून व्यवस्था में विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed