{"_id":"6582fc2f9b0955ba63073c85","slug":"bihar-police-reached-darbhanga-to-remove-encroachment-victim-committed-suicide-two-policemen-also-injured-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : दरभंगा में आत्मदाह, बचाने में दो पुलिसकर्मी भी घायल; कब्जा हटाए जाने पर गुस्से में था, पटना रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : दरभंगा में आत्मदाह, बचाने में दो पुलिसकर्मी भी घायल; कब्जा हटाए जाने पर गुस्से में था, पटना रेफर
Thu, 21 Dec 2023 07:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:57 AM IST
सार
Darbhanga News : बिहार पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची लेकिन वहां अचानक अफरातफरी मच गई। जमीन मालिक ने खुद को आग के हवाले कर दिया जिसमें उसके साथ साथ दो पुलिसकर्मी भी झुलस गये।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी और आग में जली वर्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में कोर्ट के निर्देश पर जमीन खाली कराने गए पुलिसकर्मी उस समय सकते में आ गये जब जमीन मालिक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जमीन मालिक ने किरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा लिया। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में पुलिसकर्मी उसे बचाने के लिए दौड़े जिसमें दो पुलिसकर्मी भी झुलस गए। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडारुछ गांव की है। इस घटना में आग से झुलसे पीड़ित व्यक्ति को पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते ही चिकित्सकों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
दो भाईयों में 6 धुर जमीन का था विवाद
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि डॉ नागेन्द्र चौधरी और सुनील चौधरी आपस में सहोदर भाई हैं, जिनके बीच करीब तीस वर्ष से 6 धुर जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले पटना उच्च न्यायालय ने सुनील सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डॉ नागेन्द्र चौधरी के द्वारा किए गये अतिक्रमण को मुक्त कराये जाने का आदेश जारी किया। इसी आदेश के आलोक में पूर्व के सीओ बसंत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे। वहां पहुंचते ही डॉ नागेन्द्र चौधरी और उनका पूरा परिवार विरोध करते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
अचानक होने लगा हंगामा
इस मामले में एक पक्ष का आरोप है कि अतिक्रमण पूरी तरह मुक्त नहीं कराया गया था। सीओ चंदन कुमार पिंडारूच गांव में पहुंच कर सत्यापन करने गए थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। हंगामा के दौरान मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव करने लगी जिसके दौरान हंगामा करने वाले लोगों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। तभी अचानक सुनील चौधरी के पुत्र ने किरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। देखते ही देखते वह पूरी तरह झुलस गया। आननफानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते ही चिकित्सकों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं इस घटना में अंचल गार्ड सुधीर कुमार सिंह और रामकलश यादव चोटिल हो गए, जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन