फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police pasted notice for surrender at the house of Subhash Yadav.brother of former CM Rabri Devi.

Bihar News : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Tue, 30 Jan 2024 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Jan 2024 11:13 PM IST
सार

Bihar : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई के घर पर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया है। पुलिस का कहना है कि अब इनके घर पर कुर्की होनी है इसलिए नियम कानून के तहत इनके घर पर इश्तहार चिपकाया गया है।

विज्ञापन
Bihar Police pasted notice for surrender at the house of Subhash Yadav.brother of former CM Rabri Devi.
दीवार पर इश्तहार चिपकाते पुलिस अधिकारी और सुभाष यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव के घर पर पुलिस ने कुर्की जप्ती से पहले इश्तहार चिपकाया है। यह घटना मंगलवार शाम की है, जब हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित कौटिल्य नगर स्थित विधायक कॉलोनी आवास पर बिहटा पुलिस ने नोटिस चिपकाया है। नोटिस के माध्यम से लगभग आठ माह से फरार चल रहे पूर्व सांसद सुभाष यादव को हाजिर होने को कहा गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने क्यों चिपकाया इश्तहार 
इश्तहार चिपकाने आई पुलिस ने बताया कि पूर्व सांसद सुभाष यादव की गिरफ्तारी का वारंट जारी है। वह लगभग आठ माह से फरार हैं। ऐसी स्थिति में कोर्ट के द्वारा फरार चल रहे सुभाष यादव के घर पर मंगलवार की शाम को ढोल नगाड़े के साथ उनके घर के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चिपकाया गया है। पुलिस का कहना है कि नोटिस चिपकाने के बाद अगर सुभाष यादव खुद को जल्द ही कोर्ट में सिलेंडर नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट कुर्की जप्ती की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला 
5 मई 2023 को बिहटा थाना में सुभाष यादव और उनकी पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ जबरन जमीन रजिस्ट्री करने का मामला दर्ज हुआ था। सुरेश वर्मा के पुत्र भीम वर्मा आवेदनकर्ता हैं, जिन्होंने प्राथमिकी में बताया कि मैंने गांव के ही अरूण कुमार से तीन महीने के लिए जमीन का एग्रीमेंट किया था। अरूण सिंह ने जमीन के पैसे नहीं दिए और एग्रीमेन्ट पेपर भी नहीं दिया। इसके बाद पूर्व सांसद सुभाष प्रसाद यादव की पत्नी रेणु दवी को 96 लाख में जमीन रजिस्ट्री कर दिया। भीम वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन रजिस्ट्री कराने से पहले सुभाष यादव को बताया गया था कि जमीन को लेकर पहले से अरूण कुमार से एग्रीमेन्ट किया गया है। इसपर सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि हम फिर भी जमीन ले लेंगे। अगले दिन सुभाष कुमार ने मुझे, मेरी मां और मेरे भाई को अपने घर बुलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभाष यादव ने मां और भाई को बंधक बनाकर मुझसे साठ लाख पचास हजार मंगवाए। जब मैंने लिखित में मांगा तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उन्होंने धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारी हत्या करवा देंगे। इस मामला को लेकर पटना के नेउर थाना में सुभाष यादव सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed