फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police on high alert: violence in Bangladesh infiltration in border of purnea, kishanganj, katihar nepal

Bihar Police High Alert : बांग्लादेश में सत्ता विरोधी आंदोलन के बाद घुसपैठ को लेकर बिहार पुलिस हाई अलर्ट

Tue, 06 Aug 2024 01:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 06 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

Bihar : बांग्लादेश की हालत बिगड़ने के बाद बिहार पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।आदेश के अनुसार किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और नेपाल के से सटे मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा और अररिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Bihar Police on high alert: violence in Bangladesh infiltration in border of purnea, kishanganj, katihar nepal
आर एस भट्ठी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता विरोधी आंदोलन के दौरान हुए हिंसा और आगजनी के बाद बिहार पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। बिहार में पुलिस अलर्ट हो गई है। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस सतर्क हो जाय।  उन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाय।  किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वास्तु की जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। किसी तरह की घटाना की सूचना स्थानीय थाना या संबंधित जिला के पुलिस अधीक्षक अथवा टोल फ्री नंबर 14432 या डायल 112 पर दे सकते हैं। और अंत में कहा गया है कि लोग किसी तरह के अफवाहों पर भरोसा न करें।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों को किया गया सील 
बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में खासकर किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और नेपाल के रास्ते बेतिया, मोतिहारी,सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा और अररिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए सीमा पर सघन जांच अभियान में जुट गई है। पश्चिम बंगाल से सटे बिहार के सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इन रास्तों पर है खतरा 
बिहार के तीन जिले पश्चिम बंगाल से सटे हैं,जिसमें कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज के जिले महत्वपूर्ण हैं जो सीमा पड़ोसी राज्य से सटे हुए हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल के पूर्वी भाग के कई जिले और जल क्षेत्र बांग्लादेश से सटे हैं। पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमा क्षेत्र से बांग्लादेश के नजदीक होने के कारण बिहार पुलिस को यह आशंका है कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग बिहार के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए बिहार पुलिस ने सीमांचल के इलाकों को लेकर खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। बांग्लादेश से सबसे ज्यादा करीब किशनगंज है। क्यों कि बिहार का कोई भी जिला डायरेक्ट बांग्लादेश से जुड़ा नहीं है किशनगंज को छोड़कर। इसके अलावे कटिहार, पूर्णिया जिले हैं जो पश्चिम बंगाल से सटे हैं और बांग्लादेश से घुसपैठी पश्चिम बंगाल होकर इन जिलों में घुसपैठ कर सकते हैं। ट्रेन के माध्यम से घुसपैठी किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में घुसपैठ कर सकते हैं। एक दूसरा रास्ता जल का भी है यानी पश्चिम बंगाल से नाव के माध्यम से घुसपैठी भागलपुर के रास्ते भी बिहार में घुसपैठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के रास्ते इन जिलों पर भी है पुलिस की नजर 
नेपाल के रास्ते बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा और अररिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी करते हुए बिहार पुलिस सघन जांच अभियान कर रही है। बिहार पुलिस के निर्देशानुसार इन क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ायी गई है।  



.

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed