{"_id":"6517feb43ebde8e41c04cc28","slug":"bihar-police-lady-constable-filed-fir-against-her-colleague-accused-of-blackmailing-and-sexually-exploiting-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : महिला सिपाही को औरंगाबाद में हुआ प्यार और पटना में किया एफआईआर, जानिए क्यों ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : महिला सिपाही को औरंगाबाद में हुआ प्यार और पटना में किया एफआईआर, जानिए क्यों ?
Sat, 30 Sep 2023 04:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद / पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद / पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 30 Sep 2023 04:25 PM IST
सार
Bihar News : बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही के साथ उसके साथी जवान से गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। महिला सिफाई ने कहा कि ब्लैकमेल करने कर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
exually exploiting
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार पुलिस में एक महिला सिपाही ने सहकर्मी साथी पर ब्लैकमेल कर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला सिपाही का आरोप है कि उस दोस्त ने पहले उसके मोबाइल को हैक कर उसके कुछ फोटो निकल लिए, फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन यौन संबंध बनाया। यह सिलसिला जारी रखने लगा। उसके इस हरकत के बाद अब महिला सिपाही ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
औरंगाबाद में बढ़ी नजदीकियां
शास्त्रीनगर थाने में दर्ज किए गये प्राथमिकी के अनुसार महिला सिपाही और जवान प्रियरंजन कुमार वर्ष 2021 में औरंगाबाद में एक ही थाने में तैनात थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ी और उसके बाद प्रियरंजन कुमार का मोबाइल लेकर धोखे से एप के जरिये उसे हैक कर लिया। इस बीच उसने मोबाइल के गैलेरी से महिला सिपाही की कुछ तस्वीर और अन्य नंबर निकाल लिये। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करना लगा।
विज्ञापन
साजिश कर करता रहा यौन शोषण
महिला सिपाही ने आरोप लगाते हुए कहा कि जवान प्रियरंजन कुमार ने महिला सिपाही को तस्वीरें और निजी जानकारियां वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। महिला सिपाही बदनामी के डर से खुलासा करने से डरती रही और आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर उसके साथ मनमानी करता रहा। महिला सिपाही को डर था कि अगर वह जवान की बात नहीं मानेगी तो वह उसकी निजी जानकारियों को वायरल कर देगा।
विज्ञापन
शादी का झूठा नाटक कर फिर बनाने लगा दवाब
इसी बीच आरोपी ने एक चाल चली। एक दिन वह महिला सिपाही को एक मंदिर में ले गया। वहां उसने शादी के नाम पर उसे टीका लगा दिया और उसके साथ तस्वीर खींच ली। इसके बाद वह उसे साथ रहने की बात कह कर जिद करने लगा।
पटना में करवाया मामला दर्ज
महिला सिपाही प्रियरंजन कुमार की इन हरकतों से तंग जा चुकी थी और उसे लग रहा था कि अब पानी सिर से उपर जा रहा है। इसके बाद उसने आरोपी प्रियरंजन को सबक सिखाने का फैसला किया। तब पीड़िता ने आरोपी प्रियरंजन के खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। आरोप लगाने वाली महिला पुलिसकर्मी का औरंगाबाद से तबादला हो चुका है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।