बिहार: यूपी में दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर जारी किया अलर्ट
- दोनों आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। सभी संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही बिहार पुलिस और सीआईडी की विशेष शाखा को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अल-कायदा के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी होने के बाद बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। बिहार पुलिस की विशेष शाखा और सीआईडी ने बताया कि सभी संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Bihar | State Police Headquarters issues alert in all districts and railway stations after two al-Qaeda terrorists were arrested in Uttar Pradesh's Lucknow. All sensitive and state border area authorities have been asked to remain alert: Special Branch of Bihar Police & CID
— ANI (@ANI) July 11, 2021विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के काकोरी से पुलिस ने अलकायदा के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल पूरी घटना की जांच के लिए लखनऊ रवाना होने वाली है। इस घटना के बाद बिहार के कई जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है।
दो आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। सभी संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बिहार पुलिस और सीआईडी की विशेष शाखा को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
बता दें कि गिरफ्तार आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की एक टीम अगले दो दिन में लखनऊ जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में भी दरभंगा के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की घटना भी हुई थी। जिसमे चार आतंकवादी को पकड़ा गया था।