फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to stop crime in patna, criminals shot young man with bullets.bihar news.

Bihar News : पटना में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jan 2024 08:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 02 Jan 2024 08:47 PM IST
सार

Bihar Police : शाम होते ही अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायल युवक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Police failed to stop crime in patna, criminals shot young man with bullets.bihar news.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने देर शाम एक युवक को गोलियों से भून डाला। घटना के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। घटना पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलशन की हवेली के पास की है। घायल युवक की पहचान मौला साहब की बाग निवासी सोनू उर्फ बैगनवा (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घर लौटते वक्त बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सोनू कुमार उर्फ बैगनवा मंगलवार की देर शाम ऑटो चलाकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गुलशन की हवेली के नजदीक पहुंचा, मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और दनादन सोनू पर फायरिंग करने लगे। गोली लगते ही सोनू सड़क पर गिर गया और जमीन पर छटपटाने लगा। इस बीच मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही खाजेकला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सोनू कुमार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच ले जाकर वहां भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल युवक भी आपराधिक प्रवृति का 
घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। गोलीबारी की घटना के बाद लोग अपनी-अपनी दुकानें धड़ाधड़ बंद करने लगे। घटना के संबंध में खाजेकला थानाअध्यक्ष ने बताया कि सोनू उर्फ बैगनवा का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। कई कांडों में वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में पटना सिटी के प्रभारी एएसपी स्वीटी शेरावत ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी को खंगालकर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सोनू कुमार उर्फ बैगनवा को गोली मारने के क्या कारण हैं इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed