{"_id":"655c79991dfcad71d805f5aa","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-nalanda-air-force-soldier-murdered-by-slitting-his-throat-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : दिल्ली में पोस्टेड एयरफोर्स जवान का बिहार में मर्डर; छठ पर घर आने के बाद छोटी-सी बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : दिल्ली में पोस्टेड एयरफोर्स जवान का बिहार में मर्डर; छठ पर घर आने के बाद छोटी-सी बात पर हुआ था विवाद
Tue, 21 Nov 2023 03:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 21 Nov 2023 03:04 PM IST
सार
Bihar News : छठ में घर आये एयरफ़ोर्स के जवान की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पूर्व में जमीनी विवाद हुआ था जिसे सुलझा लिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक रंजीत कुमार की बच्चे के साथ फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री के गृह जिला में बेखौफ अपराधियों ने एयर फोर्स के एक जवान की दिनदहाड़े गला रेतकर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर निजी क्लीनिक पहुंचे। लेकिन स्थिति नाज़ुक होने की वजह से घायल जवान को सरकारी सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव निवासी भुवनेश्वर प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार (34) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में कार्यरत थे और छठपूजा के अवसर पर घर आए हुए थे।
विज्ञापन
गांव की गली में रेत दिया गला
परिजनों का कहना है कि रंजीत कुमार दिल्ली में एयरफोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। छठ पर्व को लेकर छुट्टी लेकर गांव आया था। घटना के संबंध में मृतक रंजीत कुमार के बड़े भाई धर्मवीर कुमार का कहना है कि 15 दिन पूर्व कूड़ा फेंकने के विवाद में गोतिया के लोगों से झगड़ा हुआ था। उस वक्त भी थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग बाजार गए हुए थे और रंजीत घर में अकेले था। गांव के गली से वः जा रहा था, तभी गोतिया के कुछ लोगों ने उसकी गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आननफानन में आस-पास के लोगों ने रंजीत को सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा- हत्या की वजह जमीनी विवाद
घटना की सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। इसबीच परिजन रंजीत के शव को लेकर सदर अस्पताल से चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पटेदार पर हत्या का आरोप लग रहा है। उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर पटेदार से पहले से विवाद चला आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन