फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to stop crime in bihar, ex ward member shot dead in bhojpur bihar, murder in koilwar aara

Bihar Police : एक और मर्डर, पूर्व वार्ड पार्षद को सिर में मारी गोली; पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने मार डाला

Fri, 15 Sep 2023 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Sep 2023 01:22 PM IST
सार

भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Police failed to stop crime in bihar, ex ward member shot dead in bhojpur bihar, murder in koilwar aara
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा छपरा मुख्य मार्ग पर मोहम्मदपुर चंदा पेट्रोल पंप के पास की है। शुक्रवार दोपहर अपराधियों ने युवक को मोटरसाइकिल से पीछा कर सिर में गोली मारी है। इसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी
भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मृत युवक की पहचान त्रिभुवन महतो के रूप में हुई। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव का निवासी था। अपराधियों ने इसको पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। वहीं भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बालू लोड ट्रक को पासिंग करवाने का काम करता
सूत्रों की मानें तो  छपरा-आरा मुख्य मार्ग पर बालू लोड ट्रक को पासिंग करवाने का काम करता था। इसको लेकर कुछ लोगों से इसकी विवाद चल रही थी। इस मामले में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed