{"_id":"6596a755836ec9ceb00ae4c3","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-banka-criminals-shot-auto-driver-for-not-paying-extortion-money-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बांका में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, चार दिन पहले घर में घुस कर मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बांका में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, चार दिन पहले घर में घुस कर मांगी थी रंगदारी
Thu, 04 Jan 2024 06:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:13 PM IST
सार
Bihar : गांव के ही चार पांच बदमाश चार दिन पहले घर में घुस कर रंगदारी की मांग की थी और आज गुरूवार को उन बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांका में अपराधियों ने ऑटो चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों का कहना है कि गांव के ही पांच लड़कों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। घटना रजौन प्रखंड क्षेत्र के ओड़हारा गांव की है। युवक को गोली लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने घायल युवक को भागलपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घर पर आकर दी थी धमकी
घायल चालक के भाई छोटू कुमार ने बताया कि ऑटो चालक रजौन थाना क्षेत्र के ओड़हारा गांव निवासी मुनेश्वर सिंह का पुत्र जितेंद्र सिंह है। उन्होंने बताया कि 4 दिन पहले गांव के ही चार-पांच दबंगों ने रंगदारी की मांग को लेकर हमारे घर में जबरदस्ती घुस गये और फिर गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। गुरुवार की दोपहर को गांव के ही अनिल यादव का भाई सुरसा यादव और अरविंद यादव का भगिना श्रीकांत यादव गांव में ही रंगदारी की मांग को लेकर मेरे भाई से बहस कर रहा था। भाई के रंगदारी नहीं दिए जाने पर दोनों ने अपना आपा खो दिया और जितेन्द्र के सिर में दाहिने साइड गोली मारकर वहां से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी वहां से फरार हो गये थे। घटना के बाद परिजनों ने जख्मी घायल जितेन्द्र को ऑटो से लेकर रजौन अस्पताल ले गये, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ. ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि गोली सिर में फंसी हुई है। युवक की स्थिति काफी नाजुक है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में जख्मी के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन