फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime, two killed in counter attack in bhojpur, tension after group clash

Double Murder: भोजपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग; एक की मौत के बाद भागता हमलावर जहां छिपा, उस घर में भी मर्डर

Sat, 23 Dec 2023 10:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Dec 2023 10:47 PM IST
सार

Bihar : गांव में यज्ञ का भंडारा चल रहा था। तभी दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इतने में एक पक्ष ने दूसरे को गोली मार दी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime, two killed in counter attack in bhojpur, tension after group clash
मृतक और उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिला में प्रतिशोध में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जनेश्वर यादव के पुत्र लल्लू यादव और देव कुमार महतो के पुत्र कृष्ण महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना सहार थाना क्षेत्र के गोड़िहा गांव की है।  

विज्ञापन


बदले की भावना में हुआ डबल मर्डर 
मृतक कृष्णा महतो के परिजनों का कहना है कि गांव में यज्ञ हो रहा था। आज भंडारा हो रहा था। तभी किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये। इसी दौरान एक पक्ष ने पिस्टल निकालकर लल्लू यादव को गोली मार दी। गोली लगते ही लल्लू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारकर आरोपी वहां से भागते हुए गांव में घुस गया। मृतक के परिजन भी आरोपी को खदेड़ते हुए उसके पीछे पीछे आया। लल्लू यादव के परिजन को किसी ने कहा कि आरोपी कृष्णा महतो के घर में घुसा है। लल्लू यादव के परिजनों ने कहा कि तुम्हीं लोग हत्यारे को अपने घर में छुपाये हुए हो। इतना कहकर लल्लू यादव के परिजनों ने कृष्णा महतो को गोली मार दी, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण 
घटना की सूचना मिलते ही सहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीरो डीएसपी राहुल सिंह और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने के जुटी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि दो पक्षों के बीच हुए रंजिश के कारण यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed