फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime, now physics hod shot in sitamarhi bihar news, aligarh professor critical

Bihar : कॉलेज में घुसकर फिजिक्स के एचओडी को मारी गोली; अलीगढ़ निवासी प्रोफेसर गंभीर, वेंटिलेटर पर जिंदगी

Tue, 31 Oct 2023 03:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 31 Oct 2023 03:14 PM IST
सार

Bihar News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी शिक्षाविद् को बिहार में कुछ लोगों ने गोली मार दी। जिस कॉलेज में वह फिजिक्स के विभागाध्यक्ष हैं, वहीं घुसकर गोली मारी गई है। विभागाध्यक्ष की स्थिति नाजुक हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime, now physics hod shot in sitamarhi bihar news, aligarh professor critical
प्रो रवि पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी शहर के बीचों बीच स्थित श्रीराधा कृष्ण गोयनका कॉलेज के कर्मी को दिन दहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। गोली से जख्मी युवक की पहचान यूपी के अलीगढ़ निवासी रवि पाठक के रूप में की गई है, जो फिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। घटना मंगलवार के दोपहर की है, जब विभागाध्यक्ष रवि पाठक अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। नकापोश बदमाश अंदर घुसे और उन्हें गोली मारकर आसानी से फरार हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गले में लगी है गोली, दूसरी तरफ से निकली
गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां गोली से जख्मी कॉलेज कर्मी को जख्मी हालत में इलाज के लिए शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार उनकी स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट देकर उनका बाकी इलाज चल रहा है। गोली बायीं तरफ गले में गोली लगी है और दायीं तरफ से निकल गई है। फिलहाल इलाज चल रहा है और डॉक्टर कुछ ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं घटना की सूचना पर सीतामढ़ी नगर थाना की पुलिस और सदर डीएसपी कॉलेज पहुंचकर मामले की छानबीन की। शुरुआती जांच में पता चला कि कॉलेज में भवन निर्माण के टेंडर को लेकर विवाद का चल रहा था। इसी विवाद में प्रोफेसर को गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से सुराग की उम्मीद
मौके पर पहुंची पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। वहीं, एसपी मनोज कुमार तिवारी भी हॉस्पिटल पहुंचकर चिकित्सक से जख्मी के बारे में जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल एसपी समेत तमाम पुलिसकर्मी हॉस्पिटल में उपस्थित हैं और मरीज के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया कि जख्मी रवि पाठक वर्ष 2018 से ही गोयनका कॉलेज में कार्यरत हैं। इस संबंध में डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मरीज के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि दुश्मनी या हमले की वजह पर कुछ जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed