Bihar News : अब हार्डवेयर व्यवसायी को रोड पर रोककर गोली मारी, बाइक सवार अपराधियों ने सीने पर किया वार
Bihar : बिहार में बेलगाम अपराधियों ने अब हार्डवेयर व्यवसायी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी है। अपराधी कौन थे और गोली मारने की क्या वजह है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में बेखौफ अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मार दी। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर की है। घायल व्यवसायी की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी विश्वास सिंह के पुत्र जय किशोर जी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि जय किशोर रोज की तरह अपनी हार्डवेयर की दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। तभी मदरसा के करीब सुनसान रास्ते पर बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने उसे रोका, फिर उसे गोली मार दी, एक गोली सीने में लगी है। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गये। लोगों के वहां जुटते ही अपराधी वहां से फरार हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पर प्रथम उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जय किशोर दूकान बंद कर अपने घर जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका और फिर उन्हें दनादन दो गोली सीने में मारकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। घायल जय किशोर फिलहाल बेहोशी की हालत में हैं, इसलिए घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी फिलहाल काफी दहशत में हैं इसलिए वेलोग कुछ बोलने से परहेज नकार रहे हैं। घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। उनका कहना है कि आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। परिजनों ने अब तक न तो आवेदन दिया है और न ही कुछ बता रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। टेक्निकल टीम का सहारा लिया जा रहा है, बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जायेगा।