{"_id":"654fa56b8ab5ce3ad5022af3","slug":"bihar-police-failed-to-control-crime-in-bihar-assam-rifles-jawan-murder-in-begusarai-body-recovered-in-car-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कार में मिली असम राइफल्स के जवान की लाश, घर से ड्यूटी पर लौटने के एक दिन पहले मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कार में मिली असम राइफल्स के जवान की लाश, घर से ड्यूटी पर लौटने के एक दिन पहले मर्डर
Sat, 11 Nov 2023 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:31 PM IST
सार
Bihar Police : असम राइफल्स का एक जवान 20 दिन पहले छुट्टी में घर आया था। शुक्रवार को वह घर से निकला था और शनिवार को एक कार में उसकी लाश मिली। अब पुलिस इस मांमले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय पुलिस ने एक कार से असम राइफल के जवान का शव बरामद किया है। मृतक जवान की पहचान समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के बृन्दावन निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र करूनेश कुमार सिंह (37) के रूप में की गई है। मामला बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना के समीप की है। घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी कुणाल सिंह का कहना है कि मृतक करुणेश कुमार शुक्रवार की शाम में अपने घर से निकले थे और करीब 24 घंटे के बाद उसकी लाश गोधना के समीप मिली। पुलिस का कहना है कि मृतक के गले में जख्म के निशान हैं, जिससे ऐसा लगता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को वहां छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
छुट्टी में आया था घर
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक करुणेश कुमार बीस दिन पहले छुट्टी में घर आये थे और कुछ दिन बाद वह असम के दिमापुर ड्यूटी पर लौटने वाले थे। इसी बीच किसी ने उसकी हत्या कर शव को कार मे लाद कर गोधना के समीप छोड़ दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन