फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to caught culprit of hit and run case, dm madhepura car killed on nh in madhubani

Bihar News : मधेपुरा डीएम की कार से मरने वाले अब चार; आईएएस का नहीं आया कोई बयान, राजस्थान निवासी की मौत

Thu, 23 Nov 2023 11:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

Bihar Police : मधेपुरा डीएम की कार से कुचल कर मरने वालों की सूची में राजस्थान निवासी एक एनएच कर्मी का नाम भी जुड़ गया। अबतक चार मौतें हो चुकीं। लोग कह रहे कि हादसे के बाद डीएम को बॉडीगार्ड भगा ले गया। पुलिस ने अबतक कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन
Bihar Police failed to caught culprit of hit and run case, dm madhepura car killed on nh in madhubani
मधेपुरा डीएम की कार से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा डीएम की इनोवा गाड़ी से कुचलकर मरने वालों की संख्या अब चार हो गई। एनएच पर काम करे कर्मी की हालत गंभीर थी। डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। कर्मी की पहचान राजस्थान के जयपुर जिला के शाहपुर थानाक्षेत्र के सरकी जवानपुरा गांव निवासी अशोक सिंह (45) के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य मजदूर राजू सिंह का पैर टूट गया था, जिसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर, इस मामले में अब तक मधेपुरा डीएम का बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान में ही होगा अंतिम संस्कार
इधर, अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलते ही बुधवार मब्बी थाना की पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराकर साथी मजदूरों राहुल शर्मा और यश शर्मा के हवाले कर दिया है। राहुल शर्मा और यश शर्मा ने बताया कि हमलोग करीब दस वर्ष से यहां NHAI में मजदूरी का काम किया करते है। दोनों साथी ने बताया कि अशोक सिंह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र को छोड़ गए। हमलोग शव को लेकर राजस्थान जा रहे है। वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ था भीषण हादसा
बता दें कि मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। चौथे शख्स की मौत बुधवार देर रात हो गई। घटना के बाद अब भी लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद मधेपुरा के डीएम का अब तक सामने नहीं आना, कई सवाल खड़े करता है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed