फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: EOU will return the amount looted in cyber crime, Aamir Subhani also became also became victim

Bihar Police : मुख्य सचिव आमिर सुबहानी का पैसा लौटाएगी बिहार पुलिस, 40 लोगों के 1.5 करोड़ रुपये भी होंगे वापस

Wed, 06 Sep 2023 10:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Sep 2023 10:09 AM IST
सार

Bihar Police : पटना समेत कई जिलों में जिनका पैसा साईबर फ्रॉड उड़ा लिए हों उनलोगों के लिए अच्छी खबर है। साईबर क्राइम के मामलों में FIR कराने वालों को बहुत जल्द उनका रुपया उनके अकाउंट में भेजा जायेगा। इस बात की जानकारी EOU के तरफ से दी गई है।

विज्ञापन
Bihar Police: EOU will return the amount looted in cyber crime,  Aamir Subhani also became also became victim
आर्थिक अपराध इकाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साईबर क्राइम में लूटी गई राशियों को पुलिस अब वापस उनके खातों में लौटाएगी। इस संदर्भ में साइबर ठगों के द्वारा बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अकाउंट से गायब किए गये उनके 90 हजार रुपए भी वापस होंगे। इस बात की जानकारी ईओयू ने दी है। दरअसल 23 अक्टूबर को साईबर अपराधियों ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अकाउंट से 90 हजार रुपए उड़ा लिए थे। इस बात की जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत इस ठगी की सूचना ईओयू को दी थी। जिसके बाद ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उक्त राशि अब वापस उनके खातों में लौटेगी। ईओयू का कहना है कि पटना के लगभग 40 लोगों के करीब 1.5 करोड़ से अधिक की राशि लौटाई जाएगी।

विज्ञापन


इन जिलों के लोगों को लौटेगी राशि 
पटना के अलावा बिहार के कई जिलों से साईबर क्राइम की शिकायतें मिली थी जिसमें दरभंगा, गया, जमुई, औरंगाबाद, भागलपुर, नवादा और मुजफ्फरपुर, समेत कई अन्य जिले के लोग शामिल हैं। ईओयू के अनुसार सिर्फ पटना में 5 करोड़ से अधिक की राशि अभी होल्ड पर हैं जबकि पूरे बिहार में 20 करोड़ रुपयों को होल्ड पर रखा गया है। EOU का कहना है कि यह पहला मौका है, जब बिहार में इतनी बड़ी संख्या में ईओयू के द्वारा लोगों के होल्ड पर रखे रुपयों को लौटाने की पहल की जा रही है। EOU के अनुसार पूरे बिहार में लगभग सौ लोगों को 3 करोड़ से अधिक की राशि लौटाई जाएगी जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पटना में ये लोग बने हैं साईबर अपराधियों के शिकार 
साइबर ठगों ने 23 अक्टूबर को बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अकाउंट से 90 हजार रुपए उड़ा लिए थे। हलांकि उन्होंने तुरंत इस ठगी की सूचना ईओयू को दी। जिसके बाद ठगी करने वाले को उस ठग को गिरफ्तार कर लिया गया। नवंबर महीने में पटना के कंकड़बाग निवासी मुकेश कुमार से साइबर अपराधियों ने 38 हजार रुपए उड़ा लिए थे। 11 नवंबर 2022 को पटना निवासी शबनम आरा से साइबर अपराधियों ने 5 लाख की लूट की थी। 16 जनवरी को साइबर अपराधियों ने दानापुर के नासरीगंज निवासी अरविंद कुमार के बैंक खाते से 2 लाख रुपये उड़ा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नम्बर पर करें शिकायत 
ईओयू का कहना है कि अगर आपके साथ साईबर क्राइम होता है तो आप तुरंत विभागीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed