{"_id":"6538c9a0f3107a408e0c7113","slug":"bihar-police-dsp-bodyguard-died-firing-from-service-revolver-in-katihar-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : डीएसपी के बॉडीगॉर्ड की अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से गई जान; हादसा या सुसाइड- दो एंगल आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : डीएसपी के बॉडीगॉर्ड की अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से गई जान; हादसा या सुसाइड- दो एंगल आए सामने
Wed, 25 Oct 2023 01:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:24 PM IST
सार
Bihar News : बिहार पुलिस के एक और सिपाही की जान चली गई। पुलिस उपाधीक्षक के बॉडीगार्ड की मौत अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से होने के बाद पुलिस इसे एक तरफ हादसा बता रही है, जबकि रिवॉल्वर से सीने पर गोली चलने के कारण लोग इसे सुसाइड बता रहे हैं।
विज्ञापन
Bihar Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के बॉडीगॉर्ड की खुद के सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से उसकी मौत हो गई। मृतक नवगछिया पुलिस जिले के साधुपुर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है। जांच चल रही है। घटना बीती देर रात BSAP-7 परिसर की है। सहायक थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सीने पर गोली लगने के कारण इसे सुसाइड माना जा रहा है, हालांकि पुलिस इसे हादसे के एंगल से भी जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी के बॉडीगॉर्ड ने खुद को मारी गोली!
कटिहार में डीएसपी के बॉडीगॉर्ड की खुद के सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से उसकी मौत की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाईबाड़ी के BSAP-7 परिसर की है। सहायक थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर मिली जानकारी
साथ में काम करने वाले पुलिस जवानों का कहना है कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। आवाज सुनते ही सभी लोग उधर भागे तो देखे कि दीपक जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सीने में गोली लगी थी। आननफानन में उसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां के कुछ जवानों का कहना है कि उसने खुद गोली मार ली, जबकि कुछ इसे हादसा बता रहे हैं।
एसपी को भी अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार
घटना कैसे हुई और क्यों हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में एसडीपीओ शिव शंकर कुमार का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। दीपक कुमार की सरकारी पिस्टल जप्त कर ली गई है। घटना कैसे हुई है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि जवान दीपक ने खुदकुशी की है या उसके सर्विस पिस्टल से गलती से मिसफायर हुआ है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। फ़िलहाल पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।