{"_id":"6ae4115755c08d347f068b53","slug":"bihar-police-department-37-inspectors-get-dsp-rank-charge-pay-level-9-benefits-approved-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस: सम्राट सरकार ने 37 इंस्पेक्टर को डीएसपी रैंक में दे दी प्रोन्नति, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पुलिस: सम्राट सरकार ने 37 इंस्पेक्टर को डीएसपी रैंक में दे दी प्रोन्नति, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
Fri, 30 Oct 2026 09:09 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:09 AM IST
सार
Bihar Police Promotion: दिवाली से पहले सीएम सम्राट चौधरी की सरकार ने बिहार पुलिस ने इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस माह दूसरी बार गृह विभाग ने प्रोन्नति के लिए अधिसूचना जारी की है। लिस्ट में पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के इंस्पेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
बिहार पुलिस मुख्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 37 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से गुरुवार देर रात इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इन अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) के वेतनमान, वेतन स्तर-9 के साथ कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इस वेतनमान का लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से देय होगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की 13 अक्टूबर 2023 की अधिसूचना और 11 जून 2026 के आदेश में निहित शर्तों के अधीन यह निर्णय लिया गया है। संबंधित पुलिस निरीक्षक वर्तमान में जिस पद पर कार्यरत हैं, उस पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे।
पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल
अधिसूचना के अनुसार, प्रोन्नति पाने वालों में पटना, बांका, मधुबनी, भागलपुर, नालंदा, सुपौल, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, रोहतास, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, गया, मोतिहारी और अन्य जिलों से जुड़े पुलिस अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।
विज्ञापन
डीएसपी रैंक पर प्रोन्नति पाने वालों में राकेश कुमार यादव, सुधीर कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक, मो. मकसूद आलम अशरफी, अरुण कुमार सिंह, मो. जनीफ उद्दीन, सुनील कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, जहांगीर अंसारी, ललित विजय तिवारी, हरि ओझा, योगेश चंद्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शुभंकर, शशिकांत सिन्हा, राजेश शरण, एसडी अरशद नोमान, शिव नारायण मंडल, विजय कुमार, हीरालाल प्रसाद, दिनेश पासवान, गोल्डेन कुमार, टुनटुन पासवान, रामस्वार्थ पासवान, सुनील कुमार पासवान, अशोक कुमार, जय प्रकाश, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र राय, राम किशोर शर्मा, रविश कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार यादव, प्रमोद कुमार, कुमार कौशलेंद्र अकेला, मनोज कुमार सिंह और राजीव कुमार झा सहित कुल 37 इंस्पेक्टर के नाम हैं।

पटना में आज: विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहा ABVP, नगर निगमकर्मी क्या मांग लेकर जुट रहे? गंगा जल संधि पर होगा मंथन
विज्ञापन
डीएसपी रैंक पर प्रोन्नति पाने वालों में किनका नाम शामिल?