फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police created a record by doing passport verification in 12 days, honored by the Central Government

Bihar: 12 दिन में पासपोर्ट वेरिफिकेशन कर बिहार पुलिस ने रचा कीर्तिमान, केंद्र सरकार ने किया सम्मानित

Tue, 24 Jun 2025 08:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

बिहार पुलिस को औसतन 12 दिन में पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय से सम्मान मिला है। जल्द यह समय 10 दिन से भी कम किया जाएगा। राज्य के सभी थानों में डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Bihar Police created a record by doing passport verification in 12 days, honored by the Central Government
एडीजी (विशेष शाखा) सुनील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में समयबद्ध और उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार पुलिस को केंद्रीय विदेश मंत्रालय की ओर से 'सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉग्नाइजेशन' से सम्मानित किया गया है। राज्य में पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया औसतन महज 12 दिन में पूरी की जा रही है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। इस सम्मान को पुलिस महकमे की ओर से आईजी (मुख्यालय) राकेश राठी ने नई दिल्ली में प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस उपलब्धि की जानकारी एडीजी (विशेष शाखा) सुनील कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विभाग अब इसे और बेहतर बनाते हुए 10 दिन से भी कम समय में सत्यापन का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके लिए सभी 1128 थानों को विशेष टैब दिए गए हैं, जिससे प्रक्रिया डिजिटल और तेज हुई है।
विज्ञापन


साल 2024 में 4.38 लाख आवेदन
बिहार में वर्ष 2024 में पासपोर्ट के लिए 4,38,994 आवेदन आए थे, जिनका औसतन 12 दिन में सत्यापन कर दिया गया। सत्यापन प्रक्रिया में सीवान जिला से सबसे अधिक 63 हजार, गोपालगंज से 52 हजार, पटना से 40 हजार और चंपारण जिलों से भी बड़ी संख्या में आवेदन आए। वहीं, खगड़िया जिले में सबसे कम आवेदन आने के कारण वेरिफिकेशन केवल 5 दिन में हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मिलेंगे चिप लगे पासपोर्ट
एडीजी सुनील कुमार ने बताया कि मई 2025 से राज्य में जारी होने वाले पासपोर्ट में स्मार्ट चिप लगी होगी, जिसमें एमिग्रेशन से जुड़ी तमाम जानकारियां होंगी। इससे जांच और पहचान प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी और तेज हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 15 दिन से कम समय में सत्यापन पर प्रति आवेदन ₹150 प्रतिपूर्ति राशि दी जाती है। इस मद में वर्ष 2024 में बिहार पुलिस को ₹19.89 करोड़ की राशि प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर


पुलिसकर्मियों को मिल रही बीमा व कल्याण योजनाओं का लाभ

एडीजी (बजट, अपील, कल्याण) कमल किशोर सिंह ने बताया कि करीब 1.25 लाख पुलिस कर्मियों की सैलरी पैकेज का समझौता बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 23 अगस्त 2024 को 3 वर्षों के लिए किया गया है। इसके तहत सेवाकाल के दौरान मृत हुए 33 पुलिस पदाधिकारियों या कर्मियों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये बीमा की राशि प्रदान की गई है। यानी कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान चेक के जरिए किया गया है। उन्होंने कहा कि परोपकारी कोष से 372 पुलिस कर्मियों को 1 करोड़ 42 लाख 5 हजार 500 रुपये, शिक्षा कोष से 509 पुलिस कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए 97 लाख 11 हजार रुपये, पुलिस सहायय कल्याण कोष से 106 कर्मियों को 35 लाख 68 हजार रुपये, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के तौर पर 998 कर्मियों को 4 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये चिकित्सा समेत अन्य तरह की सहायता के तौर पर प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति के तहत सेवा के दौरान मृत हुए 44 पुलिस कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत लिपिक स्तर पर 9, सिपाही पद पर 12 और बाल सिपाही स्तर पर 23 परिजनों को नौकरी दी गई है।

इसके अलावा यात्रा भत्ता के तहत 2024-25 के दौरान 45 करोड़ 41 लाख 59 हजार 395 रुपये और 2025-26 में अब तक 1 करोड़ 52 लाख 54 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इसी तरह सेवांत लाभ से जुड़े मामले 7 दिन में निष्पादित करने की प्रक्रिया जारी है। 2025 में मई तक पेंशन के 328, भविष्य निधि के 389, उपादान के 341, ग्रुप बीमा के 358 और उपार्जित अवकाश के 395 मामलों का निष्पादन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed