{"_id":"64f947675be0011038076b28","slug":"bihar-police-complain-rape-case-by-father-in-law-dowry-demand-after-nikaah-suicide-case-in-police-station-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : किस बात की शर्म; बेटे के निकाह के कुछ ही दिन बाद बहू ने ससुर पर लगाया आरोप, पुलिस ने बुला लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : किस बात की शर्म; बेटे के निकाह के कुछ ही दिन बाद बहू ने ससुर पर लगाया आरोप, पुलिस ने बुला लिया
Thu, 07 Sep 2023 09:15 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:15 AM IST
सार
Bihar Police : एक शख्स ने थाने के वाशरूम में घुसकर अपनी जान देने की कोशिश की। उस शख्स पर उसकी बहू ने रेप का आरोप लगाया है और वह भी तारीखों के साथ। उसने रेप के पछतावे में यह प्रयास किया या आरोप के शर्म से, यह अभी पक्का नहीं।
विज्ञापन
खुदकुशी की कोशिश करने वाले अधेड़ का इलाज करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया के बैरिया थाना इलाके में एक अधेड़ शख्स ने सुसाइड की कोशिश की। कारण ये था कि बहू के आरोप पर अधेड़ (ससुर) को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुला लिया। इस आरोप से आहत होकर ससुर ने अपनी जान देने की कोशिश की। उसने थाना के शौचालय के गेट में लगी कुंडी को अपने पेट में घोंप लिया। गनीमत थी कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी की नजर उसपर पड़ी। आननफानन में उसे जीएमसीएम में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
विज्ञापन
लोहे की कुंडी ही अपने पेट में घोंप
घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के तमकुही निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल शख्स ने अपने बेटे की शादी बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से अप्रैल 2023 में की थी। थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि घायल की बहू ने कोर्ट परिवाद दायर कर अपने ऊपर रेप करने और दहेज में दो लाख रुपए मांगने का आरोप घायल और उसके परिजनों पर लगाया था। हैदर अली को थाना बुलाया गया था। इसी बीच वह शौचालय जाने की बात कहकर बाथरूम गया और लोहे की कुंडी ही अपने पेट में घोंप लिया। हालांकि कुछ देर बाद जब बाथरूम से नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने उसे खून से लथपथ पाया। जख्मी हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बहु बोली- छह जून को ससुर ने उसका रेप किया
इधर, घायल शख्स की बहू ने आरोप लगाया कि 29 अप्रैल को विदा होकर ससुराल चली गई। कहा कि ससुराल वाले दो लाख नगद, फ्रिज आदि के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच चार और छह जून को उसके ससुर ने उसका रेप किया। जब इसकी शिकायत उसने अपनी ससुराल वालों से की तो उन लोगों ने मारपीट कर उसे चुप करा दिया। उस पर पहरा लगा दिया। 12 जुलाई को वह किसी तरह पड़ोसी की मोबाइल से सारी बातों की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद उसके पिता गए और उसे बुलाकर बैरिया ले आए। इसके बाद आरा ने ससुर और ससुराल वालों पर कोर्ट परिवाद दायर कर उसे बैरिया थाना में भेजवाया। इसी मामले में पुलिस ने हैदर अली को बुलाया था।
विज्ञापन