फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Bihar Excise police seized liquor in muzaffarpur Rajasthan truck carrying Punjab made whisky

Bihar: शराब कारोबार से टांगें भी टूटती हैं, भरोसा नहीं हो तो एक बार बिहार की यह खबर पढ़ लीजिए

Thu, 03 Aug 2023 04:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 04:52 PM IST
सार

Bihar News: शराब जहरीली हो तो पीने वाले अंधे हो जाते हैं या मर जाते हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने से हादसे होते हैं। यहां तक कि चूहों के शराब पीने की भी खबरें आपने पढ़ी होंगी। आज पढ़िए शराब के कारण बैशाखी थामने वालों का दर्द।
 

विज्ञापन
Bihar Police Bihar Excise police seized liquor in muzaffarpur Rajasthan truck carrying Punjab made whisky
शराब कारोबार से टांगें भी टूटती हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी इतनी ही जबरदस्त है कि कोई भी जिला शायद ही ऐसा मिले, जहां किसी दिन शराब की खेप नहीं पकड़ी जाए। अब एक-दो बोतल वाले पकड़े भी नहीं जाते हैं, खेप ही पकड़ी जाती है। शराबबंदी काननू भी घोषणा से उलट, पूरी तरह मुलायम हो गया है। नरम हो गया है। इसके बावजूद, शराब की धरपकड़ के दौरान भागने के चक्कर में कुछ लोगों ने जान को दांव पर लगा दिया। किस्मत से जान तो बच गई, मगर पैर नाकाबिल हो गया। यह घटना मुजफ्फरपुर में सामने आयी है।

विज्ञापन


गुरुवार को उत्पाद विभाग ने मुजफ्फरपुर में अहियापुर इलाके के पुरानी मोतिहारी रोड में छापेमारी कर करीब डेढ़ करोड़ की शराब बरामद की। मौके से एक ट्रक और पांच पिकअप वाहनों को भी जब्त किया गया। छह लोगों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के छापे की खबर मिलते ही शराब छोड़कर धंधेबाज छत से कूदने लगे। शराब को अनलोड कर रहे धंधेबाज छत से कूदने में जैसे-तैसे गिरे।
विज्ञापन


उत्पाद इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी ने बताया कि "गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। इस तरह घेराबंदी की गई थी कि कोई किसी रास्ते से निकल नहीं सके। टीम के अहियापुर में उक्त स्थल पर पहुंचते ही धंधेबाज एक घर की छत और ट्रक से कूदकर भागने लगे। करीब दर्जनभर से अधिक लोग रहे होंगे। टीम रास्तों पर थी, लेकिन धंधेबाज छतों से कूदकर भागने लगे। आधा दर्जन लोग भाग गए होंगे, लेकिन छह लोग पकड़े भी गए। इनमें तीन बुरी तरह चोटिल हैं। चोट किसी पिटाई की वजह से नहीं, कूदने के कारण लगी है। वैशाखी के बगैर तीन का चलना संभव नहीं था तो टीम ने बांस मंगवाकर दिया, जिसके सहारे यह लोग हमारे साथ आ सके।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के ट्रक पर पंजाब की शराब
तीन घायलों को चिकित्सकीय सलाह के लिए भेजा गया, शेष तीन से उत्पाद थाने पर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ सभी छह से की गई है। इनसे पूछताछ और मौके का मुआयना के बाद उत्पाद टीम ने बताया कि ट्रक के अंदर उप चालक की सीट के पीछे लकड़ी से तहखाना तैयार किया गया था। उसके भीतर शराब थी। पांच पिकअप वैन पर अनलोडिंग की जा रही थी। ट्रक राजस्थान नंबर का है। छोटी गाड़ियां मुजफ्फरपुर नंबर की है। सभी शराब पंजाब निर्मित है। एक ही ब्रांड की शराब है।


गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल भी मिले हैं। मोबाइल से अन्य धंधेबाजों के नंबरों का सुराग निकाला जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक का सत्यापन किया जा रहा है। डीटीओ से संपर्क कर सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल, अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed