फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Attempt to murder case burn alive husband wife and child sprinkling petrol darbhanga bihar

Bihar News : पति-पत्नी और बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, जमीन हड़पने के लिए दिया घटना को अंजाम

Mon, 17 Mar 2025 11:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Mar 2025 11:26 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बेटे को स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। तभी दो लोगों ने उन्हें रोककर उनपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Bihar Police : Attempt to murder case burn alive husband wife and child sprinkling petrol darbhanga bihar
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में एक बाइक सवार युवक, उनकी पत्नी और बच्चे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों की तत्परता से तीनों की जान बच गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव की है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान विजय सहनी के रूप में की गई है।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को किया तलब, बजट सत्र में हंगामे के बाद पहुंचे सदन
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय सहनी अपनी पत्नी अनिता कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर बेटे यशराज को स्कूल पहुँचाने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते मे पूर्व से इंदर सहनी, बिरजू सहनी घात लगाकर बैठे हुए थे। बाइक के नजदीक आते ही दोनों इंदर सहनी और बिरजू सहनी ने विजय सहनी की गाड़ी को रोककर बाइक की चाबी निकाल ली और बोतल में रखे पेट्रोल को उनके शरीर पर छिड़क दिया। उसके बाद पास में रखे लाइटर को जला कर आग लगाने की कोशिश की। उसे ऐसा करते देख वहां मौजूद लोगों ने आरोपी के हाथ से जलता हुआ लाइटर छीन लिया और दोनो आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया। फिर लोगों ने दोनों को सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के संबंध में पीड़ित विजय सहनी ने बताया कि आरोपियों का विजय सहनी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर वह जबरदस्ती पैसा देने का दबाव बना रहा था। आज जब वह बच्चे को स्कूल पहुँचाने जा रहे थे तो बीच रास्ते मे दोनो ने उनके बाइक को रूकवाकर उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और लाइटर जला कर जलाने की कोशिश की। विजय सहनी ने अपने हाथ से जलते हुए लाइटर को पकड़ लिया और शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने उनको बचा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर दोनो को पकड़ लिया। मौके पर पहुँची सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। 

यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : बिहार कैडर के आईपीएस नैयर हसनैन खान की बिहार वापसी, हलचल तेज; बड़ी जिम्मेदारी मिलने के हैं संकेत

इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके से दो लोगो को हिरासत में ले लिया है। दोनो से पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बच्चे को स्कूल पहुँचाने के समय रास्ते मे बाइक सवार पति पत्नी को घेरकर आग लगाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed